{"_id":"63197331a07bbc56d722ba21","slug":"firing-in-memphis-two-killed-suspect-arrested-know-all-about","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shooting in USA : मेम्फिस में फेसबुक लाइव कर अंधाधुंध गोलीबारी, दो की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Shooting in USA : मेम्फिस में फेसबुक लाइव कर अंधाधुंध गोलीबारी, दो की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार
Thu, 08 Sep 2022 10:14 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:14 AM IST
सार
मेम्फिस पुलिस ने कहा कि फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग में संदिग्ध बंदूकधारी को एक स्टोर में घुसते हुए लोगों पर गोलियां चलाते हुए देखा गया। गोलीबारी करने वाला 19 साल का अश्वेत युवा है। उसकी पहचान ईजेकील केली के रूप में की गई है।
विज्ञापन
Memphis police apprehend suspect in multiple shootings
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के टेनेसी प्रांत के मेम्फिस शहर में 19 साल के लड़के ने फेसबुक लाइव कर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें दो लोगों के मारे जाने की खबर है। मेम्फिस पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मेम्फिस पुलिस ने कहा कि फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग में संदिग्ध बंदूकधारी को एक स्टोर में घुसते हुए लोगों पर गोलियां चलाते हुए देखा गया। गोलीबारी करने वाला 19 साल का अश्वेत युवा है। उसकी पहचान ईजेकील केली के रूप में की गई है। उसने शहर के कुछ अन्य स्थानों पर भी गोलीबारी की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी के दौरान संदिग्ध हमलावर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
— Memphis Police Dept (@MEM_PoliceDept) September 8, 2022
विज्ञापन
मेम्फिस में गोलीबारी की यह घटना बुधवार को हुई थी। इससे पहले पुलिस ने लोगों से अपील की थी कि एक हमलावर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है, इसलिए घरों में रहेें। कुछ घंटों में संदिग्ध को हिरासत में लेने के बाद जगह जगह की गई नाकेबंदी हटा ली गई। हालांकि, एबीसी 24 टेलीविजन ने कहा है कि पकड़ा गया संदिग्ध इस गोलीबारी से जुड़ा है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। शस्त्र नियंत्रण के लिए हाल ही नया लाइसेंस कानून बनाया है, इसके बाद भी यह सिलसिला थम नहीं रहा है। न्यूयॉर्क में अब 21 साल से कम उम्र के लोग अर्ध स्वचालित राइफल नहीं खरीद पाएंगे। मेम्फिस के पहले बफेलो सुपरमार्केट में 14 मई को हुए हमले में 10 अश्वेत मारे गए थे। इसके 10 दिन बाद 24 मई को टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी में 19 बच्चों और दो शिक्षक मारे गए थे।