फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Firing again in Mexican bar, seven dead, five injured; Police started investigation

Mexico Shooting: मैक्सिको के बार में फिर से गोलीबारी, सात लोगों की मौत, पांच घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 06 Jan 2025 08:39 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विलेहरमोसा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विलेहरमोसा Published by: बशु जैन Updated Mon, 06 Jan 2025 08:39 AM IST
सार

विलेहरमोसा शहर के एक बार में फिर से गोलीबारी हुई। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बार में गोलीबारी करने वाले अपराधियों की तलाश की जा रही है। विलेहरमोसा के बार में नवंबर 2024 में भी गोलीबारी हुई थी। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Firing again in Mexican bar, seven dead, five injured; Police started investigation
Firing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी पूर्वी मैक्सिको के विलेहरमोसा शहर के एक बार में फिर से गोलीबारी हुई। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बार में गोलीबारी करने वाले अपराधियों की तलाश की जा रही है। विलेहरमोसा के बार में नवंबर 2024 में भी गोलीबारी हुई थी। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


गुप्त रूप से चल रहा था बार
अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियो ने ला कैसीटा अजुल बार में घुसकर ग्राहकों पर गोलियां चला दीं। इसके बाद सात लोगों की मौत हो गई। इस बार को गुप्त रूप से चलाया जा रहा था। अफसरों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
इससे पहले 24 नवंबर को दक्षिण-पूर्वी मैक्सिको के डीबार नाम के बार में बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी थी। इससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी और 10 अन्य घायल हो गए थे। इससे पहले नौ नवंबर को मध्य मैक्सिकन शहर क्वेरेटारो में बंदूकधारियों ने एक बार पर हमला कर 10 लोगों की हत्या कर दी थीष क्वेरेटारो के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख जुआन लुइस फेरुस्का के अनुसार, हमलावरों ने शहर के ऐतिहासिक जिले में लॉस कैंटारिटोस बार के अंदर गोलीबारी की थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया गया था कि हथियारों से लैस कम से कम 4 लोग एक पिकअप ट्रक पर सवार होकर आए थे और फिर उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की तैनाती के बाद बढ़े मामले
मैक्सिको में 2006 में तस्करी से निपटने के लिए सरकार ने सेना तैनात की थी। इसके बाद मैक्सिको में मादक पदार्थ संबंधी हिंसा में 4.5 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मैक्सिको की राष्ट्रपति शिनबाम ने नशे की तस्करी को खत्म करने के लिए सामाजिक नीति का उपयोग करने का संकल्प लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed