{"_id":"613a3ae4e0f94f443d551be9","slug":"fire-in-russian-laboratory-of-iss-accident-happened-while-recharging-battery-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: आईएसएस की रूसी प्रयोगशाला में लगी आग, बैटरी रीचार्ज करते समय हुई घटना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हादसा: आईएसएस की रूसी प्रयोगशाला में लगी आग, बैटरी रीचार्ज करते समय हुई घटना
Thu, 09 Sep 2021 10:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:18 PM IST
सार
आईएसएस को इस समय नासा के अंतरिक्षयात्री मार्क वेंडे ही, किमबर्ग और मेगल मैकआर्थर, रूस के ओलेग नोवित्सकी और प्योत्र डुबरोव, जापान के अकिहीको होशिदे, यूरोपीय संघ के थॉमस पेस्क्वेट चला रहे हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (फाइल फोटो)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धरती की करीब 400 किमी ऊंचाई से परिक्रमा कर रहे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में कुछ समय पहले ही जोड़े गए एक रूसी मॉड्यूल में गुरुवार को आग लग गई। इसमें से भारी मात्रा में धुआं निकलने की जानकारी सामने आ रही है। आईएसएस के क्रू ने यह जानकारी दी। साथ ही बताया कि उन्हें प्लास्टिक जलने की गंध भी महसूस हुई।
आगे के कार्यक्रम नहीं टाले जाएंगे
इस घटना के बाद क्रू ने एयर फिल्टर शुरू किए और हालात काबू में किए। इसके बाद ही वे क्रू ने राहत की सांस ली और अपने रोजमर्रा के काम को आगे बढ़ाया। हादसा रूस में बने ज्वेज्दा मॉड्यूल में बैटरी रीचार्ज करते समय हुआ। गुरुवार को क्रू के कुछ सदस्य अंतरिक्ष में चहलकदमी करने जा रहे थे, जो हादसे के बाद भी टाली नहीं जा रही है।
कई देशों का क्रू मौजूद
आईएसएस को इस समय नासा के अंतरिक्षयात्री मार्क वेंडे ही, किमबर्ग और मेगल मैकआर्थर, रूस के ओलेग नोवित्सकी और प्योत्र डुबरोव, जापान के अकिहीको होशिदे, यूरोपीय संघ के थॉमस पेस्क्वेट चला रहे हैं। रूसी अंतरिक्ष यात्रियों को ही करीब छह घंटे की अंतरिक्ष चहलकदमी पर जाना है। इस दौरान वे रूस की विज्ञान प्रयोगशाला नउका का आईएसएस से जुड़ाव आगे बढ़ाएंगे। नउका को जुलाई में ही आईएसएस तक पहुंचाया गया है। उस समय भी एक हादसा हुआ था।