फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   fire broke out at spanish retirement home several died internation news in hindi

Spain: स्पेन में एक रिटायरमेंट होम में लगी भीषण आग, कम से कम 10 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

Fri, 15 Nov 2024 02:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 15 Nov 2024 02:10 PM IST
सार

रिटायरमेंट होम में 82 बुजुर्ग रहते हैं। इस हादसे में एक की हालत गंभीर है, जबकि अन्य का इलाज जारी है। घटना की जानकारी पाकर दमकल की गाड़ियों के साथ पुलिस और एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची। 

विज्ञापन
fire broke out at spanish retirement home several died internation news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेन के विलाफ्रांका डेल एब्रो में एक रिटायरमेंट होम जार्डिन्स डी विलाफ्रांका में शुक्रवार को भयंकर आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय समयानुसार सुबह के पांच बजे आग लगी। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को कम से कम दो घंटे लगे। स्थानीय सरकार के प्रतिनिधि के अनुसार, अधिकारी यह पुष्टि करने में असमर्थ थे कि हताहत होने वाले सभी लोग रिटायरमेंट होम से ही थे या नहीं। बता दें कि रिटायरमेंट होम में 82 बुजुर्ग रहते हैं। इस हादसे में एक की हालत गंभीर है, जबकि अन्य का इलाज जारी है। घटना की जानकारी पाकर दमकल की गाड़ियों के साथ पुलिस और एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed