फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fire breaks out at under-construction resort in South Korea, about six people dead; Update World News In Hindi

South Korea Fire: दक्षिण कोरिया में निर्माणाधीण रिसॉर्ट में लगी भीषण आग; कम से कम छह लोगों की मौत, कई घायल

Fri, 14 Feb 2025 12:31 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 12:31 PM IST
सार

दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में एक निर्णाणाधीण रिसॉर्ट में भीषण आग लग गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में लगभग 100 कर्मचारी साइट से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि करीब 90 अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
Fire breaks out at under-construction resort in South Korea, about six people dead; Update World News In Hindi
दक्षिण कोरिया में निर्माणाधीन रिसॉर्ट में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

दक्षिण कोरिया के बुसान शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट में आग लग गई, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मामले में बुसान की अग्निशमन एजेंसी के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 10:20 बजे मिली। इस घटना में लगभग 100 कर्मचारी साइट से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि करीब 90 अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


कार्यवाहक राष्ट्रपति ने दिया निर्देश 
घटना के बाद दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने अधिकारियों को आग बुझाने के लिए सभी उपलब्ध कर्मियों और उपकरणों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों ने बतया कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि और कितने लोग अंदर फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने ये भी बताया कि छह लोगों को हृदयाघात के कारण अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में सात अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed