फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   fire at nightclub in Thailand, 40 killed, 10 wounded

Fire in Nightclub: थाईलैंड के नाइट क्लब में भीषण आग, 40 की मौत, 10 बुरी तरह झुलसे

Fri, 05 Aug 2022 08:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,बैंकाक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,बैंकाक Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 05 Aug 2022 08:48 AM IST
सार

नाइट क्लब में आग की घटना चोनुबरी प्रांत के सट्टाहिप जिले में हुई। यह थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के दक्षिण पूर्व में स्थित है। पुलिस कर्नल वुटिपोंग सोमजाई के अनुसार माउंटेन बी नाइट क्लब में आग बीती रात करीब एक बजे लगी।

विज्ञापन
fire at nightclub in Thailand, 40 killed, 10 wounded
fire in Thailands Mountain B pub - फोटो : twitter

विस्तार

थाईलैंड में शुक्रवार एक नाइट क्लब में जबर्दस्त आग लग गई। आग की चपेट में आने से 40 लोगों की मौत और 10 बुरी तरह झुलस गए हैं। 

विज्ञापन

नाइट क्लब में आग की घटना चोनुबरी प्रांत के सट्टाहिप जिले में हुई। यह थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के दक्षिण पूर्व में स्थित है। पुलिस कर्नल वुटिपोंग सोमजाई के अनुसार माउंटेन बी नाइट क्लब में आग बीती रात करीब एक बजे लगी। हताहतों में शामिल सभी लोग थाईलैंड के नागरिक बताए गए हैं। राहत व बचाव कार्य में जुटे सवांग रोजनाथम्मासथान फाउंडेशन के हवाले से बैंकाक पोस्ट ने खबर दी है कि आग में झुलसने से 40 लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन

यह नाइट क्लब रंगीन रातों के लिए मशहूर था। यहां बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक भी पहुंचते थे। सोशल मीडिया में वायरल आग के वीडियो में लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखा जा रहा है। लोग जान बचाने के लिए चीखते नजर आए। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed