फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fire at lithium battery factory in South Korea kills one news in hindi

South Korea: दक्षिण कोरिया में लिथियम बैटरी बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग, एक की मौत; 20 लोग लापता

Mon, 24 Jun 2024 12:41 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 24 Jun 2024 12:41 PM IST
सार

स्थानीय अग्निशमन अधिकारी किम जिन-यंग ने बताया कि सियोल के दक्षिण में ह्वासोंग स्थित कारखाने में बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि 23 लोगों के लापता होने की खबर है।

विज्ञापन
Fire at lithium battery factory in South Korea kills one news in hindi
आग: सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिण कोरिया की राजधानी के पास सोमवार को लिथियम बैटरी बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। वहीं, 20 से अधिक लोगों को कुछ पता नहीं लग पा रहा है। 

विज्ञापन


कर्मचारियों के नाम का रजिस्टर जला
स्थानीय अग्निशमन अधिकारी किम जिन-यंग ने बताया कि सियोल के दक्षिण में ह्वासोंग स्थित कारखाने में बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि 23 लोगों के लापता होने की खबर है। पहचान करना मुश्किल होगा क्योंकि माना जा रहा है कि कर्मचारियों का एक रजिस्टर जल गया है।
विज्ञापन


चीन के लोग लापता
उन्होंने आगे बताया कि लापता लोगों में चीनी सहित विदेशी नागरिक शामिल हैं। यंग ने बताया कि लापता लोगों के मोबाइल फोन के सिग्नल कारखाने की दूसरी मंजिल से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने लोग कर रहे थे काम
दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि आग लगने से पहले कारखाने में लगभग 67 लोग काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed