फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Filipino father biting on the leg of crocodile and rescued his son

मगरमच्छ को काटकर पिता ने बचाई 12 साल के बेटे की जान

Sun, 03 Feb 2019 03:33 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 03 Feb 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Filipino father biting on the leg of crocodile and rescued his son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

फिलीपींस में एक पिता ने अपने बेटे को मगरमच्छ के चंगुल से बचा लिया है। पिता मगरमच्छ के पैर पर तब तक काटता रहा जब तक उसने उसके बेटे को छोड़ नहीं दिया। फिलहाल बच्चे का इलाज चल रहा है। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। ये घटना पलवन के बालाबाक शहर की है। 


loader

12 साल का डिएगो अबुलहसन अपने छोटे भाई के साथ घर के पास स्थित नदी में नहाने गया था। उतने ही एक मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया और खींचकर पानी के अंदर ले गया। डिएगो के पिता तेजादा अबुलहसन ने अपने बेटे के चीखने की आवाज सुन ली और तेजी से वे नदी की ओर भागे। उनके पास एक लकड़ी की छड़ी थी।

उन्होंने डिएगो को बचाने के लिए कई बार मगरमच्छ पर छड़ी से वार किया लेकिन तब भी उसने डिएगो को नहीं छोड़ा। जब कोई और रास्ता नहीं बचा तो अबुलहसन ने मगरमच्छ को पकड़ा और कई बार उसकी टांग को दांत से काटना शुरू कर दिया।

उतने ही मगरमच्छ ने डिएगो को छोड़ दिया और पानी के भीतर चला गया। इसके बाद अबुलहसन ने अपने बेटे को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। अबुलहसन ने पुलिस को बताया कि उन्हें पानी में कूदने और मगरमच्छ को काटने में कोई संकोच नहीं हुआ।

उनका कहना है कि उनके पास सोचने को ज्यादा वक्त नहीं था। इसलिए उन्होंने मगरमच्छ पर हमला कर दिया क्योंकि वह उनके बेटे को छोड़ नहीं रहा था। उनका कहना है कि उन्होंने मगरमच्छ के साथ पानी में लड़ाई की और दोनों (अबुलहसन और मगरमच्छ) एक दूसरे की आंखों में देख रहे थे।

जिसके बाद उन्हें मगरमच्छ को काटने का आइडिया आया। उन्होंने एक कुत्ते की तरह जितनी तेज हो सके उतनी तेजी से मगरमच्छ को काटा। डिएगो को इलाज के लिए दो दिन अस्पताल में गुजारने पड़े। फिलहाल डिएगो की हालत पहले से ठीक है और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि पिता की बहादुरी के कारण ही बच्चे की जान बची है, पीड़ित पानी में नहीं डूबा और केवल मगरमच्छ के काटने से चोटें आई हैं। जांच में पता चला है कि जब दोनों बच्चे पानी में नहा रहे थे तभी मगरमच्छ ने डिएगो का हाथ जकड़ा और पानी की गहराई में ले जाने लगा। उसके शरीर के कई हिस्सों पर मगरमच्छ के काटने के निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed