फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Female officer exposes Pakistani Army and PM Sharif in WhatsApp group, arrested

Pakistan: व्हाट्सएप ग्रुप में महिला अधिकारी ने पाकिस्तानी सेना और पीएम शरीफ की खोली पोल, की गई गिरफ्तार

Fri, 09 May 2025 08:00 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: बशु जैन Updated Fri, 09 May 2025 08:00 PM IST
सार

राष्ट्रीय साइबर अपराध एजेंसी ने राष्ट्रीय डेटाबेस पंजीकरण प्राधिकरण (एनएडीआरए) की अधिकारी हिना शेख को व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान सेना की भारत के साथ सैन्य संघर्ष में भूमिका और पाकिस्तान सरकार के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Female officer exposes Pakistani Army and PM Sharif in WhatsApp group, arrested
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ओआरएफ

विस्तार

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना और पीएम शहबाज शरीफ की करतूतों की पोल खोलना एक महिला अधिकारी को भारी पड़ गया। एक व्हाट्सएप ग्रुप में महिला अधिकारी ने पाकिस्तानी सेना और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का विरोध किया तो पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महिला अधिकारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कहा गया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध एजेंसी ने राष्ट्रीय डेटाबेस पंजीकरण प्राधिकरण (एनएडीआरए) की अधिकारी हिना शेख को व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान सेना की भारत के साथ सैन्य संघर्ष में भूमिका और पाकिस्तान सरकार के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक अपराध निवारण अधिनियम (पीईसीए) की धारा 20, 24, 24 (ए), 26 ए के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पड़ोसी पर दिखने लगा भारत के मुंहतोड़ जवाब का असर, PM शहबाज से बोले नवाज- तनाव कम करें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लिखा गया कि महिला अधिकारी ने आम जनता को पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ भड़काया। हिना द्वारा किए गए कथित पोस्ट पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए राज्य की संस्थाओं और आम जनता के बीच दरार पैदा करने की शरारती कोशिश है। हिना ने अराजकता फैलाने, सामाजिक ताने-बाने में विभाजन पैदा करने तथा पाकिस्तान के लोगों के बीच नफरत फैलाने के नाम पर आम जनता को सरकार के खिलाफ अपराध करने के लिए उकसाया।

ये भी पढ़ें: भारत से बढ़ते तनाव के बीच इमरान खान को जेल से रिहा करने की मांग, PTI ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

सरकार का विरोध करने पर धरपकड़
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने हाल ही में पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ आलोचनात्मक पोस्ट करने के लिए कई सोशल मीडिया ब्लॉगर्स, पत्रकारों, नागरिक समाज के सदस्यों और इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं को PECA के तहत गिरफ्तार किया है। पत्रकार संगठनों, नागरिक समाज और विपक्षी दलों ने PECA को कठोर कानून" करार दिया। साथ ही इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed