फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FBI warned Khalistani elements in US after Nijjar's killing in Canada: Report

एफबीआई: रिपोर्ट से खुलासा, निज्जर की हत्या के बाद FBI ने अमेरिका में खालिस्तानियों को दी थी चेतावनी

Sun, 24 Sep 2023 08:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 24 Sep 2023 08:43 AM IST
सार

प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की जून में दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। निज्जर की हत्या के बाद खालिस्तानी तत्वों को एफबीआई एजेंटों ने चेतावनी दी थी कि उनकी जान को खतरा है। 

विज्ञापन
FBI warned Khalistani elements in US after Nijjar's killing in Canada: Report
खालिस्तान समर्थक हरदीप निज्जर - फोटो : twitter

विस्तार

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच बढ़ते राजनयिक गतिरोध के बीच एक जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के एजेंटों ने अमेरिका में खालिस्तानी तत्वों से मुलाकात की और उन्हें चेतावनी दी कि उनकी जान को खतरा हो सकता है।

विज्ञापन

यह है मामला

प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी हत्या से खालिस्तानियों में हड़कंप मच गया। अब हाल ही में, सोमवार को कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इस मामले में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया, जिसके बाद विवाद दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ गया। हालांकि, भारत ने कनाडा के आरोपों को 'बेतुका' और 'प्रेरित' बताते हुए खारिज कर दिया।

विज्ञापन

तीन लोगों ने की पुष्टि

अमेरिकन सिख कॉकस कमेटी के समन्वयक प्रीतपाल सिंह ने बताया कि निज्जर के मारे जाने के बाद उन्हें और कैलिफोर्निया में दो अन्य सिख अमेरिकियों को एफबीआई से फोन आए और उनसे मुलाकात की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतपाल सिंह ने कहा, 'जून के अंत में एफबीआई के दो विशेष एजेंट मुझसे मिलने आए थे, जिन्होंने मुझे बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि मेरी जान को खतरा है।’ उन्होंने कहा कि एफबीआई एजेंट ने यह नहीं बताया कि हमें खतरा किससे है, लेकिन सावधान रहने के लिए कहा। 

दो अन्य सिख अमेरिकियों ने भी इस बात की पुष्टि की कि एफबीआई एजेंटों ने उसी समय उनसे मुलाकात की थी, जब वह प्रीतपाल से मिले थे। हालांकि, संघीय एजेंसी ने अभी तक इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

निज्जर को भी चेताया था
ब्रिटिश कोलंबिया गुरुद्वारा काउंसिल के प्रवक्ता मोनिंदर सिंह ने कहा कि कनाडाई खुफिया अधिकारियों ने जून में निज्जर के मारे जाने से पहले खालिस्तानी तत्वों को चेतावनी दी थी कि उनका जीवन खतरे में है। मोनिंदर सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि हम लोगों की जान को खतरा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि खतरा किससे है। 

कैलिफोर्निया स्थित एक गैर सरकारी संगठन 'इंसाफ' के सह-निदेशक सुखमन धामी ने भी इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed