{"_id":"68a6817c4b068fe7d305c250","slug":"fbi-in-coordination-with-indian-authorities-arrests-cindy-rodriguez-singh-from-india-for-murdering-her-6-year-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"FBI: एफबीआई ने भारतीय पुलिस के साथ मिलकर सिंडी रोड्रिगेज को किया गिरफ्तार, 6 साल के बेटे की हत्या का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
FBI: एफबीआई ने भारतीय पुलिस के साथ मिलकर सिंडी रोड्रिगेज को किया गिरफ्तार, 6 साल के बेटे की हत्या का आरोप
Thu, 21 Aug 2025 07:46 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 21 Aug 2025 07:46 AM IST
सार
सिंडी ने पुलिस से बेटे के बारे झूठ बोला और पुलिस को गुमराह किया। पुलिस पूछताछ के बाद सिंडी अमेरिका से फरार होकर भारत पहुंच गई।
विज्ञापन
सिंडी रोड्रिगेज सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने भारतीय पुलिस के साथ समन्वय में एक ऑपरेशन चलाकर सिंडी रोड्रिगेज सिंह नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। सिंडी रोड्रिगेज अमेरिका में वांछित थी और उस पर अपने ही 6 साल के बेटे की हत्या का गंभीर आरोप है। एफबीआई ने भारतीय पुलिस, इंटरपोल के साथ समन्वय कर भारत से रोड्रिगेज को गिरफ्तार किया। रोड्रिगेज को अब वापस अमेरिका ले जाया जा रहा है। जहां एफबीआई सिंडी रोड्रिगेज को टेक्सास पुलिस को सौंपेगी। टेक्सास में ही सिंडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने दी जानकारी
एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि एफबीआई ने अमेरिका के शीर्ष 10 भगोड़े अपराधियों में से एक सिंडी रोड्रिगेज सिंह को गिरफ्तार किया है। सिंडी अपने बेटे की हत्या के आरोप में वांछित थी। काश पटेल ने बताया कि मार्च 2023 में टेक्सास के एवरमैन में पुलिस ने सिंडी के बेटे की तलाश शुरू की, क्योंकि वह कई दिनों से दिखाई नहीं दिया था। सिंडी ने पुलिस से बेटे के बारे झूठ बोला और पुलिस को गुमराह किया। पुलिस पूछताछ के बाद सिंडी अमेरिका से फरार होकर भारत पहुंच गई।
ये भी पढ़ें- US: मध्य अमेरिका और नेपाल के हजारों प्रवासी किए जाएंगे बाहर; कोर्ट से अस्थायी सुरक्षा खत्म करने का रास्ता साफ
विज्ञापन
अक्तूबर 2023 में सिंडी के खिलाफ बेटे की हत्या का मामला दर्ज किया गया। उसी साल नवंबर में पुलिस ने सिंडी की गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। काश पटेल ने बताया कि बीते सात महीनों में एफबीआई ने शीर्ष 10 भगोड़ों में से चार को गिरफ्तार किया गया है। काश पटेल ने सहयोग के लिए भारतीय पुलिस और प्रशासन को धन्यवाद भी दिया है। सिंडी रोड्रिगेज पर 25 हजार डॉलर का इनाम घोषित था। सिंडी रोड्रिगेज मेक्सिको और भारतीय मूल की है। बता दें कि सिंडी रोड्रिगेज के पति का नाम अर्शदीप सिंह है। अधिकारियों के मुताबिक उनके बेटे को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। इनमें गंभीर विकासात्मक विकार, फुफ्फुसीय एडिमा और एस्ट्रोपिया शामिल है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन