फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FATF forwarded 150 questions to imran government in response to its compliance report, sought reply

पाकिस्तान को देने होंगे एफएटीएफ के 150 और सवालों के जवाब

Sun, 22 Dec 2019 11:14 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 22 Dec 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
FATF forwarded 150 questions to imran government in response to its compliance report, sought reply
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

आतंकवाद के वित्त पोषण पर पाकिस्तान की अनुपालन रिपोर्ट के जवाब में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) ने फिर से इमरान सरकार से 150 सवाल पूछे हैं। एफएटीएफ ने इस संबंध में पाकिस्तान को 8 जनवरी तक जवाब देने को कहा है। एफएटीएफ दुनियाभर में आतंकवाद के वित्त पोषण और मनी लॉन्ड्रिंग पर नजर रखने वाली एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसका मुख्यालय पेरिस में है।

विज्ञापन


एफएटीएफ ने इमरान सरकार से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जो लोग भी आतंकवादी संगठनों से जुड़े हैं, उन्हें कोर्ट में दोषी ठहराया जाए। साथ ही पाकिस्तान में चल रहे मदरसों को विनियमित करने के लिए की गई कानूनी कार्रवाई का भी ब्योरा मांगा है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय को एफएटीएफ से एक प्रश्नावली मिली है, जिसमें 150 सवालों का जवाब मांगा गया है। इस महीने की शुरुआत में एफएटीएफ ने पाकिस्तान से 22 सवालों के जवाब मांगे थे। इस्लामाबाद की ओर से पेश अनुपालन रिपोर्ट पर अब एफएटीएफ ने 150 और सवालों के जवाब मांगे हैं। 

विज्ञापन

7 दिसंबर को सौंपी थी अनुपालन रिपोर्ट

पाकिस्तान को मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्त पोषण पर नए सवालों के जवाब देने होंगे। पाकिस्तान एफएटीएफ को यह भी बताएगा कि उसने पैसे की सीमा पार अवैध आवाजाही पर रोक के लिए कौन-कौन से कदम उठाए। 7 दिसंबर को पाकिस्तान ने जो अनुपालन रिपोर्ट सौंपी थी, उसमें संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित आतंकवादी संगठनों पर इमरान सरकार की कार्रवाई और उन्हें कोर्ट से मिली सजा के बारे में भी विस्तृत जानकारी शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में होगा काली सूची पर फैसला 

एफएटीएफ की बैठक अगले साल फरवरी में होनी है, जिसमें यह तय होगा कि पाकिस्तान को काली सूची में डाला जाए या नहीं। पिछले साल फरवरी में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाला गया था। पाक को उम्मीद है कि अगली बैठक में भी उसे काली सूची में डालने का फैसला टल जाएगा और जून, 2020 तक की नई मियाद मिल जाएगी। एफएटीएफ ने इस साल अक्तूबर में पहले ही फरवरी, 2020 तक के लिए पाकिस्तान को विस्तार दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed