{"_id":"5f1845c38ebc3e638777672f","slug":"family-murders-couple-in-pakistan-for-false-pride-1000-murders-happen-every-year-in-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में परिवार ने झूठी शान की खातिर की जोड़े की हत्या, हर साल होती हैं 1000 हत्याएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में परिवार ने झूठी शान की खातिर की जोड़े की हत्या, हर साल होती हैं 1000 हत्याएं
Wed, 22 Jul 2020 07:27 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 22 Jul 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर एक जोड़े की उसके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मानसेहरा जिले के जरीद गांव में हुई। पुलिस ने हत्या में कथित रूप से शामिल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और शेष दो की तलाश जारी है। जरीद थाना के एसएचओ नजीद खान ने बताया, यह झूठी शान की खातिर हत्या का मामला है। लड़का और लड़की चचेरे भाई-बहन थे।
विज्ञापन
लड़के के माता-पिता और लड़की के मामा ने उनके परिवारों की रजामंदी के खिलाफ जाकर शादी करने की इच्छा के लिए जोड़े की हत्या कर दी। ह्यूमन राइट्स वॉच की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल झूठी शान की खातिर अनुमानत: 1,000 हत्याएं होती हैं।
विज्ञापन