{"_id":"60ce94288ebc3ebd9f3b4ae4","slug":"fake-painting-of-mona-lisa-sold-for-3-4-million-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस: 25 करोड़ रुपये में बिकी मोनालिसा की नकली पेंटिग, ऑनलाइन नीलामी में अनुमान से करीब दस गुना अधिक राशि मिली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस: 25 करोड़ रुपये में बिकी मोनालिसा की नकली पेंटिग, ऑनलाइन नीलामी में अनुमान से करीब दस गुना अधिक राशि मिली
Sun, 20 Jun 2021 06:34 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, पेरिस
एजेंसी, पेरिस
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 20 Jun 2021 06:34 AM IST
सार
- पेरिस में क्रिस्टीज ऑक्शन हाउस की ओर से ऑनलाइन नीलामी में पेंटिंग अपने अनुमान से लगभग दस गुना अधिक राशि में बिकी।
विज्ञापन
मोनालिसा की पेंटिंग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लियोनार्डो दा विंची की मोनालिसा की नकली पेंटिंग ने फ्रांस में हुई नीलामी में 3.4 मिलियन डॉलर ( लगभग 25 करोड़ रुपये) की कमाई की। एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस में क्रिस्टीज ऑक्शन हाउस की ओर से ऑनलाइन नीलामी में पेंटिंग अपने अनुमान से लगभग दस गुना अधिक राशि में बिकी।
विज्ञापन
1600 के दशक की शुरुआत में बनाई गई मोनालिसा पेंटिंग के लगभग 100 साल बाद उसी का प्रतिरूप चित्र बनाया गया, जो पेरिस लौवरे में लटका हुआ है। लियोनार्डो दा विंची ने पेंटिंग लकड़ी के पैनल पर बनाई थी, जबकि नई पेंटिंग कैनवास पर बनी है।
विज्ञापन
इस नई पेंटिंग का नाम ‘हेकिंग मोनालिसा’ रखा गया, जिसे फ्रांसीसी कला संग्रहकर्ता रेमंड हेकिंग 1950 के दशक में एक प्राचीन वस्तुओं की दुकान से खरीद कर लाए थे।
विज्ञापन