{"_id":"5c4075d3bdec227368420faf","slug":"facebook-deleted-anti-nato-facebook-pages-and-accounts-who-linked-to-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक की बड़ी कार्रवाई, रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के एंटी नाटो पेज किए डिलीट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फेसबुक की बड़ी कार्रवाई, रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के एंटी नाटो पेज किए डिलीट
Thu, 17 Jan 2019 06:02 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 17 Jan 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस द्वारा चलाए जा रहे सैंकड़ो पेज और अकाउंट्स को फेसबुक ने गुरुवार को हटा दिया। नाटो विरोधी भावना और विरोध आंदोलनों को बढ़ावा देने की वजह से फेसबुक ने ये कदम उठाया है। डिलाट किए पेज और अकाउंट के बारे में जानकारी देते हुए फेसबुक ने कहा कि ये पूर्वी यूरोप और अन्य जगहों पर स्वतंत्र समाचार साइटों के रूप में थे लेकिन वास्तव में रूसी राज्य के स्वामित्व वाली समाचार एजेंसी स्पुतनिक के कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे थे।
विज्ञापन
फेसबुक ने जानकारी दी कि 364 पेज और अकाउंट हटाए गए गए हैं। जिनके लगभग 800,000 से ज्यादो फोलोअर थे, और अक्टूबर 2013 और इस महीने के बीच विज्ञापनों पर लगभग 135,000 डॉलर खर्च किए थे। फेसबुक ने कहा कि इन पोजों ने अक्सर नाटो विरोधी भावना और विरोध आंदोलनों को बढ़ावा दिया। उन्होंने लगभग 200 घटनाओं को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
फेसबुक ने कहा कि उसने 107 अन्य पेज और अकाउंट हटाए हैं जो दिखने और डिजाइन में ऐसे लगते थे जैसे कि उनको यूक्रेन से चलाया जा रहा है। लेकिन वास्तव में ये एक नेटवर्क का हिस्सा थे जो रूस द्वारा चलाया जा रहा था।
विज्ञापन