{"_id":"5f54f2388a5cdd27883a9329","slug":"extradition-of-fugitive-nirav-modi-will-begin-hearing-in-a-uk-court-to-be-produced-on-september-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़े नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण पर ब्रिटेन की अदालत में कल शुरू होगी सुनवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भगोड़े नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण पर ब्रिटेन की अदालत में कल शुरू होगी सुनवाई
Sun, 06 Sep 2020 08:49 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 06 Sep 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मुकदमे के दूसरे चरण की सुनवाई सोमवार से शुरू होगी। ब्रिटेन की अदालत में होने वाली इस सुनवाई में नीरव वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश होगा।
विज्ञापन
दरअसल नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से करीब 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। 49 वर्षीय हीरा व्यापारी के खिलाफ धन शोधन के मामले में भी भारत में मुकदमा दर्ज है। मार्च में गिरफ्तारी के बाद से ही वह लंदन की जेल में है। ब्रिटेन की क्राउन अभियोजन सेवा (सीपीएस) के जरिए भारत सरकार ने नीरव के प्रत्यर्पण को लेकर लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर अदालत में मुकदमा दायर किया हुआ है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस प्रतिबंधों के मद्देनजर जिला न्यायाधीश सैम्युअल गूजी ने मोदी को वेंडसवर्थ जेल के ही एक कमरे से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश करने के निर्देश दिए हैं। पांच दिन चलने वाली यह सुनवाई शुक्रवार तक समाप्त हो सकती है।
विज्ञापन
न्यायाधीश गूजी ने मई में प्रत्यर्पण के पहले चरण की सुनवाई की अध्यक्षता की थी, जिसके दौरान सीपीएस ने मोदी के खिलाफ धोखाधड़ी और धन शोधन का एक प्रथम दृष्टया मामला कायम करने का अनुरोध किया था।