India-Belgium Ties: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बेल्जियम ने भारत का किया समर्थन, एस जयशंकर ने किया स्वागत
यूरोप के देशों के सप्ताह भर के दौरे पर गए विदेश मंत्री सोमवार को बेल्जियम पहुंचे। प्रीवोट के साथ उनकी बातचीत मुख्य रूप से द्विपक्षीय सहयोग को गहरना करने और आतंकवाद से निपटने पर केंद्रित रही। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद से निपटने में बेल्जियम के समर्थन और एकजुटता का स्वागत किया है। सोमवार को बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट के साथ द्विपक्षीय बातचीत के दौरान जयशंकर ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) साझेदारी में तेज गति पर जोर दिया और स्वच्छ ऊर्जा, गतिशीलता और फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में सहयोग की संभावना का उल्लेख किया।
यूरोप के देशों के सप्ताह भर के दौरे पर गए विदेश मंत्री सोमवार को बेल्जियम पहुंचे। प्रीवोट के साथ उनकी बातचीत मुख्य रूप से द्विपक्षीय सहयोग को गहरना करने और आतंकवाद से निपटने पर केंद्रित रही। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पीवोट के साथ विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत का ब्योरा साझा किया।
ये भी पढ़ें: US Plane Crash: छह लोगों के साथ अमेरिकी विमान प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त; सैन डिएगो तट पर मलबे की तलाश
भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी मजबूत हुई
इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और बेल्जियम के बीच मधुर एवं मैत्रीपूर्ण संबंध होने के साथ-साथ बहुत मजबूत आर्थिक साझेदारी भी है। आज, दोनों देशों के बीच सहयोग विभिन्न क्षेत्रों जैसे व्यापार और निवेश, हरित ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल, हीरा क्षेत्र और लोगों के बीच मजबूत संबंध तक फैला हुआ है। भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी पिछले कुछ वर्षों में विविध क्षेत्रों में मजबूत हुई है और इस वर्ष फरवरी में यूरोपीय संघ के आयुक्तों के कॉलेज की पहली भारत यात्रा से इसे और बढ़ावा मिला है।
ये भी पढ़ें: NATO: '400 फीसदी बढ़ानी होगी वायु और मिसाइल सुरक्षा', रूस से खतरे पर नाटो प्रमुख मार्क रट
चोकसी के प्रत्यर्पण पर हो सकती है बात
जयशंकर ऐसे समय में बेल्जियम की यात्रा पर हैं जब पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी पकड़ा गया है और बेल्जियम की एक जेल में बंद है। भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर चोकसी को अप्रैल के मध्य में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था। बेल्जियम के साथ भारत की प्रत्यर्पण संधि है और माना जा रहा है कि जयशंकर की यात्रा के दौरान चोकसी के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठ सकता है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.