फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   External Affairs Minister S Jaishankar Nigeria Visit Addresses Indian Diaspora

Nigeria: जयशंकर बोले- कुछ ही सभ्यताएं ऐसी, जो आधुनिक राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहीं और भारत उनमें से एक

Mon, 22 Jan 2024 03:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबुजा Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Jan 2024 03:33 AM IST
सार

नाइजीरिया में जयशंकर ने भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं विदेश मंत्री के रूप में पहली बार यहां आ रहा हूं। हम दोनों देशों के बीच 12-15 अरब अमेरिकी डॉलर का कारोबार है। उन्होंने नाइजीरियाई निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन
External Affairs Minister S Jaishankar Nigeria Visit Addresses Indian Diaspora
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए जयशंकर। - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत को आज अपनी परंपराओं, अपनी संस्कृति और अपने इतिहास पर गर्व है। क्योंकि आज विश्व में कुछ ही ऐसी सभ्यताएं हैं, जो एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में विकसित हो रही हैं। हम उनमें से एक हैं। यह कहना है विदेश मंत्री एस जयशंकर का। जयशंकर ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हम पूरे विश्व को संदेश दे रहे हैं कि भारत को विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और इतिहास पर गर्व है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

नाइजीरियाई निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए किया आमंत्रित
गौरतलब है कि जयशंकर गुटनिरपेक्ष आंदोलन में शामिल होने के लिए युगांडा पहुंचे थे। यहां से वह नाइजीरिया के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं विदेश मंत्री के रूप में पहली बार यहां आ रहा हूं। हम दोनों देशों के बीच 12-15 अरब अमेरिकी डॉलर का कारोबार है। उन्होंने नाइजीरियाई निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत में संभावनाओं के अनेकों अवसर हैं। भारत कई क्षेत्रों में मजबूती से बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का करेंगे उद्घाटन 
इसके अलावा, उन्होंने नाइजीरियन विदेश मंत्री के साथ छठीं भारत-नाइजीरिया संयुक्त आयोग बैठक की सह अध्यक्षता की। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान नाइजीरिया के अन्य नेताओं से भी मुलाकात की। जयशंकर नाइजीरिया-भारत बिजनेस काउंसिल की बैठक के तीसरे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। वे नाइजीरियाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स में भी भाषण देंगे। जयशंकर व्यापार प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। वे यहां महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। वे यहां भारतीय मिशन प्रमुखों के एक सम्मेलन में भी शामिल होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
 

 

दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों में और मजबूती आएगी
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि भारत और नाइजीरिया के बीच परंपरागत रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। विदेश मंत्री जयशंकर पहली बार नाइजीरिया की यात्रा कर रहे हैं। जयशंकर की यात्रा के कारण दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों में और मजबूती आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed