NAM Summit: मालदीव के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, कहा- पड़ोसी प्रथम नीति के तहत ही मालदीव से रिश्ते
19वें गुट निरपेक्ष आंदोलन(एनएएम) के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने विदेश मंत्री एस जयशंकर युगांडा की राजधानी कंपाला पहुंचे हैं। इसी बीच, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज युगांडा के कंपाला में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत-मालदीव संबंधों पर बातचीत हुई, साथ ही एनएएम से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विस्तार
बेलारूस को कहा धन्यवाद, मिस्र के विदेश मंत्री से गाजा पर चर्चा
बैठक की तस्वीर साझा करते हुए जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा कि मालदीव के विदेश मंत्री मूसाजमीर से मुलाकात हुई। हमने खुलकर दोनों देशों के संबंधों पर बातचीत की। जयशंकर ने कहा कि मालदीव के साथ भारत के रिश्ते पड़ोसी प्रथम नीति के तहत ही हैं। हमने भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी के साथ ही मालदीव में चल रही विकास परियोजनाओं पर विचार साझा किए। जयशंकर ने मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी से गाजा में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। अंगोला के विदेश मंत्री टेटे एंटोनियो और बेलारूस के विदेश मंत्री सर्गेई एलेनिक के साथ हुई बैठकों के बारे में जयशंकर ने कहा कि बैठक बहुत अच्छी साबित हुई। हमने एक-दूसरे के सहयोग के लिए विस्तृत बात की। वहीं, उन्होंने भारतीयों के लिए वीजा मुक्त सुविधा शुरू करने के लिए बेलारूस को धन्यवाद कहा।
Met Maldives FM @MoosaZameer today in Kampala.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 18, 2024
A frank conversation on 🇮🇳-🇲🇻 ties. Also discussed NAM related issues. pic.twitter.com/P7ResFlCaK
भारत ने की यूगांडा की मदद
गौरतलब है कि एनएएम और जी-77 समूह के शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत ने 10 बसें, पांच एम्बुलेंस,10 ट्रैक्टर और ध्वज स्टैण्ड दिए हैं। शिखर सम्मेलन से पहले मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी स्तर की बैठकें की जाएंगी। एनएएम शिखर सम्मलेन से पहले विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह शिरकत करेंगे। इसी बीच, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज युगांडा के कंपाला में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत-मालदीव संबंधों पर बातचीत हुई, साथ ही एनएएम से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
युंगाडा की यात्रा में अपने समकक्षों से करेंगे जयशंकर मुलाकात
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, जी-77 तीसरे दक्षिण शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन करेंगे। 19वां एनएएम शिखर सम्मेलन साझा वैश्विक समृद्धि के लिए सहयोग को बढ़ाने विषय के तहत युंगाडा में आयोजित किया जा रहा है। बात दें यह 120 से अधिक विकासशील देशों का एक महत्वपूर्ण मंच हैं। भारत गुट निरपेक्ष आंदोलन के सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। एएनएम शिखर सम्मेलन के मौके पर युगांडा के नेतृत्व और एएनएम के सदस्य देशों के समकक्षों से मिलने की उम्मीद है।
21 से 23 जनवरी तक नाइजीरिया की यात्रा पर जयशंकर
इसके बाद विदेश मंत्री जयशंकर 21-23 जनवरी तक आधिकारिक यात्रा पर नाइजीरिया जाएंगे। विदेश मंत्री अपने समकक्ष के साथ छठी भारत-नाइजीरिया संयुक्त आयोग बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री नाइजीरिया-भारत बिजनेस काउंसिल की बैठक के तीसरे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे और नाइजीरियाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स में भाषण देंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे और महात्मा गांधी की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि भारत और नाइजीरिया के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, बतौर विदेश मंत्री जयशंकर की नाइजीरिया की यह पहली यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी।