{"_id":"5ee5a5b44f06d8246d02fa93","slug":"explosion-in-oil-tanker-in-china-death-toll-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में तेल के टैंकर में धमाका: मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हुई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में तेल के टैंकर में धमाका: मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हुई
Sun, 14 Jun 2020 09:51 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
China oil tanker explosion
- फोटो : Twitter
पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में तेल के टैंकर में हुए विस्फोट में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
वेंगलिंग शहर के प्रचार विभाग ने बताया कि मृतक संख्या बढ़कर 18 हो गई है और करीब 166 घायलों का अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।विभाग ने बताया कि यह विस्फोट शनिवार को शेनयांग-हाईकोउ एक्सप्रेसवे के पास एक गांव के निकट हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद विस्फोट के कारण उड़े ट्रक के एक्सप्रेसवे के निकट एक दुकान पर गिर जाने से दूसरा विस्फोट हुआ। इसके चलते कुछ घर और कारखाने ढह गए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक सैकड़ों दमकलकर्मियों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया। बचाव एवं राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन
सरकारी टीवी चैनल ‘सीजीटीएन’ की ओर से ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टैंकर का मलबा उड़कर हर तरफ फैल गया, जिसके कारण आसपास मौजूद घरों को भारी क्षति पहुंची है। धमाके के बाद आसपास की कई कार और अन्य वाहनों में भी आग लग गई। राजमार्ग पर हुए हादसे के कारण कई रास्ते बंद करने पड़े।