फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   explosion at Turkey factory kills at least 12 people in Balikesir

Turkey: तुर्किए में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में जोरदार धमाका, कम से कम 12 लोगों की मौत

Tue, 24 Dec 2024 02:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 24 Dec 2024 02:07 PM IST
सार

प्रांत के गवर्नर ने बताया कि विस्फोट बालीकेसिर प्रांत के कारेसी इलाके में स्थित फैक्ट्री में हुआ, जिसमें 12 नागरिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए।  

विज्ञापन
explosion at Turkey factory kills at least 12 people in Balikesir
विस्फोट में 12 लोगों की मौत की खबर - फोटो : एएनआई

विस्तार

तुर्किए में एक फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत की खबर है। यह धमाका विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तुर्किए के बालीकेसिर प्रांत में स्थित फैक्ट्री में धमाका हुआ। प्रांत के गवर्नर इस्माइल उस्ताउग्लु ने बताया कि विस्फोट बालीकेसिर प्रांत के कारेसी इलाके में स्थित फैक्ट्री में हुआ, जिसमें 12 नागरिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए।
विज्ञापन


धमााके की वजह का अभी खुलासा नहीं
जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ, उसका नाम ZSR एम्युनिशन प्रोडक्शन फैक्ट्री है। अभी धमाके की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। हादसे की भयावहता को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके के बाद फैक्ट्री की इमारत ढह गई, जिससे कई लोगों की जान गई। जांच एजेंसियों द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


तुर्किए ने इस साल विनाशकारी भूकंप भी झेला था
इस साल फरवरी में भी तुर्किए विनाशकारी भूकंप से दहल गया था। छह फरवरी को तुर्किए के गाजियांटेप इलाके में आए भूकंप में 45 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। इस भूकंप से तुर्किए को करीब 104 अरब डॉलर के आर्थिक नुकसान का अनुमान है। तुर्किए में आया ये भूकंप इस साल की सबसे बड़ी आपदाओं में से एक था। इस भूकंप का असर इतना बड़ा था कि तुर्किए की जमीन भूकंप के झटकों के बाद तीन मीटर खिसक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed