फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Experienced PM Modi as a spiritual person": Austrian physicist Anton Zeilinger

Austria: 'दुनिया के नेता मोदी जैसे आध्यात्मिक हों'; नोबेल विजेता वैज्ञानिक एंटोन युवाओं के विचारों पर भी बोले

Thu, 11 Jul 2024 06:54 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वियना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वियना Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 11 Jul 2024 06:54 AM IST
सार

भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार जीत चुके ऑस्ट्रियाई वैज्ञानिक एंटोन ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि दुनिया के नेताओं को भी मोदी जैसा आध्यात्मिक होना चाहिए। उन्होंने विज्ञान और आध्यात्म के अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की।

विज्ञापन
Experienced PM Modi as a spiritual person": Austrian physicist Anton Zeilinger
नोबेल विजेता एंटोन प्रधानमंत्री मोदी के साथ - फोटो : एक्स@narendramodi

विस्तार

नोबेल विजेल ऑस्ट्रियाई भौतिक विज्ञानी पेंटेन जिलिंगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत की आध्यात्मिक हैं और दुनिया के कई नेताओं की उनकी इस विशेषता को धारण करना चाहिए। ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने बुधवार को को एंटीन जिलिगर से मुलाकात की और क्वांटम तकनीक के साथ ही आध्यात्म पर भी चर्चा की

विज्ञापन


भारत का आध्यात्मिक और तकनीकी अतीत बहुत व्यापक
2022 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले वैज्ञानिक ने कहा, जब आप प्रतिभाशाली युवाओं को उनके अपने विचारों के आधार पर शोध को समर्थन देते हैं तभी वास्तव में नए विचार सामने आते हैं। यह कुछ ऐसा है जो हर देश में हो सकता है, निश्चित रूप से भारत में भी, क्योंकि भारत का आध्यात्मिक और तकनीकी अतीत बहुत व्यापक और समृद्ध है।

विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की दी जानकारी
विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी और नोबेल विजेता वैज्ञानिक की मुलाकात से इतर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बारे में बताया कि उन्होंने चार प्रमुख ऑस्ट्रियाई इंडोलॉजिस्ट और भारतीय इतिहास के विद्वानों से मुलाकात की। उन्होंने बौद्ध दर्शन के विद्वान और भाषाविद् डॉ बिरगिट केलनर, आधुनिक दक्षिण एशिया के विद्वान प्रो. मार्टिन गेन्सजले, वियना विश्वविद्यालय में दक्षिण एशियाई अध्ययन के प्रोफेसर डॉ. बोरायिन लारियोस और वियना विश्वविद्यालय के इंडोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. करिन प्रीसेनडांज के साथ भी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने इन विद्वानों के साथ इंडोलॉजी और भारतीय इतिहास, दर्शन, कला और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया। चर्चा में विद्वानों ने भारत के साथ अपने शैक्षणिक और शोध संबंधों के बारे में बात की।

आतंकवाद पर भारत-ऑस्ट्रिया साथ; पाकिस्तान-चीन पर परोक्ष निशाना
इन नेताओं से मुलाकात के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ अपनी आधिकारिक बैठक से पहले कहा कि भारत-ऑस्ट्रिया दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और मजबूत होगी। पीएम मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर नेहमर के बीच हुई वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में पाकिस्तान व चीन पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए दोनों देशों ने सीमापार और साइबर आतंकवाद समेत सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed