फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Exchange of prisoners between Russia and Ukraine world news in hindi

World News: रूस और यूक्रेन के बीच कैदियों का हुआ आदान-प्रदान, यूएई ने की मध्यस्थता; पढ़ें विश्व की अहम खबरें

Thu, 04 Jan 2024 06:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 04 Jan 2024 06:32 AM IST
सार

पश्चिमी जापान में आए शक्तिशाली भूकंपों में अब तक जहां 73 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं ध्वस्त इमारतों में लोगों के फंसे होने की आशंका में बुधवार को बचावकर्मियों ने खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
Exchange of prisoners between Russia and Ukraine world news in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच रूसी अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के माध्यम से कैदियों के रिहाई सुनिश्चित हो पाई है। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने 230 रूसी कैदियों को रिहा किया जबकि, रूसी अधिकारियों का दावा है कि बुधवार को 248 सैनिकों को कीव से वापस लाया गया है। इसके अलावा, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि हमारे 200 से अधिक सैनिक और नागरिक रूस की कैद से वापस आ गए हैं।
विज्ञापन


भूकंप से गिरी इमारतों के मलबे में जिंदगी की तलाश जारी
पश्चिमी जापान में आए शक्तिशाली भूकंपों में अब तक जहां 73 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं ध्वस्त इमारतों में लोगों के फंसे होने की आशंका में बुधवार को बचावकर्मियों ने खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। सोमवार को इशिकावा प्रांत व आसपास के क्षेत्रों में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप के दौरान और उसके बाद तक एक के बाद एक सैकड़ों झटकों से जान-माल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने कहा, ऐसी आपदा में 72 घंटे बाद किसी के जीवित बचने की संभावना कम रह जाती है। उधर, पीएम फुमियो किशिदा ने कहा, 40 घंटे से ज्यादा का समय बीतने पर भी कई लोग ध्वस्त इमारतों के मलबे में दबे हैं इन्हें बचाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भारी बारिश-भूस्खलन का खतरा: मौसम विभाग के पूर्वानुमान में इशिकावा में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इससे भूस्खलन होने की आशंका है। तापमान भी शून्य से नीचे पहुंच गया है। ऐसे में यहां एक और आफत आने को तैयार है। इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा, जापान के लोगों के प्रति संवेदनाएं हैं।

विमानों की टक्कर को लेकर दो अलग-अलग जांच शुरू: हानेडा हवाई अड्डे पर एक बड़े यात्री विमान और एक तटरक्षक विमान के रनवे पर टकराने से आग लगने और पांच की मौत के बाद बुधवार को परिवहन अधिकारियों और पुलिस ने अलग-अलग जांचें शुरू कीं। जांच का विषय जापान एयरलाइंस की उड़ान जेएएल-516 के उतरते वक्त बमवर्षक डैश-8 के उड़ान भरने की तैयारी है। दोनों पक्षों ने कहा कि उन्हें अधिकारियों की हरी झंडी मिल गई थी। सुरक्षा अधिकारी हवाई यातायात नियंत्रण अफसरों तथा विमानों के पायलटों में हुई बातचीत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं ताकि पता लग सके कि विमानों के टकराने की वजह क्या थी। जबकि पुलिस ने संभावित पेशेवर लापरवाही की जांच शुरू कर दी है। तटरक्षक विमान भूकंप पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने निगाटा जा रहा था।  

हमास नेता की हत्या के बाद युद्ध के भड़कने का डर, इस्राइली बमबारी तेज
इस्राइली बलों द्वारा बेरूत में हमास के उप नेता सालेह अल-अरौरी की हत्या के साथ इस्राइल-हमास युद्ध अब लेबनान तक फैल गया है। संघर्ष बढ़ने की आशंका में इस्राइल ने बुधवार को गाजा पट्टी पर बमबारी तेज कर दी और नागरिकों को फलस्तीनी के उत्तर में शरणार्थी शिविर अल-नुसीरात छोड़ने को कहा। उसने पर्चे गिराकर 7 जिलों से हटने का आदेश दिया। 

इस बीच, इस्राइल ने मंगलवार देर रात लेबनान की राजधानी में एक ड्रोन हमले में सालेह अल-अरौरी की हत्या की न तो पुष्टि की और न खंडन किया। लेकिन सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि इस्राइली सेना पूरी तरह तैयार है और किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। यह हत्या इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस्राइल-हमास के बीच करीब तीन माह से जारी युद्ध पूरे प्रायद्वीप में फैल रहा है। इसमें कब्जे वाला वेस्ट बैंक, लेबनान-इस्राइल सीमा पर हिजबुल्लाह सेना और यहां तक कि लाल सागर शिपिंग लेन भी शामिल है। अल-अरौरी (57), हमास का ऐसा पहला वरिष्ठ राजनीतिक नेता है जिसकी 7 अक्तूबर को शुरू हमलों के बाद हत्या की गई है। वह इस्राइली बंधकों की रिहाई और कतर व मिस्र द्वारा आयोजित वार्ता के केंद्र में भी थे। 

बलोच युवक की हत्या के विरुद्ध रैली में गए 44 कर्मी निलंबित
बलोचों के इस्लामाबाद में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच बलूचिस्तान प्रांत की सरकार ने तुरबत और कोहलू में 44 सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनका दोष बालाच मोला बख्श की कथित हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और रैली में भाग लेना था। गए थे। उधर, कार्यवाहक पीएम द्वारा बलोच विरोध को गैर-जिम्मेदाराना बताने के बाद बुधवार को पाक बंद किया गया। 

पाकिस्तान में पैर पसारने में जुटा आईएस समूह : गृह मंत्रालय
आतंकवाद की पनाहगाह के नाम से दुनियाभर में पहचाने जाने वाले पाकिस्तान को भी अब आईएस आतंकियों का डर सताने लगा है। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने कहा कि खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के आदिवासी जिलों में बड़ी संख्या में तहरीक-ए-तालिबान आतंकियों की आमद देखी जा रही है। साथ ही आईएस भी देश में पैर जमाने की कोशिश में जुटा है। 

एआई उपकरण आईस्टार से बेहतर तरीके से दिखेंगी अदृश्य कैंसर कोशिकाएं
नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उपकरण से अन्य के मुकाबले बेहतर तरीके से कैंसर का पता लगाया जा सकेगा। अमेरिका की पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इनफर्रिंग सुपर-रिजॉल्यूशन टिशू आर्किटेक्चर (आईस्टार) नामक उपकरण तैयार किया है, जिससे कैंसर की अदृश्य कोशिकाओं को भी देखा जा सकता है।


इमेजिंग तकनीक नेचर बायोटेक्नोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में डॉक्टरों ने बताया कि उपकरण से कैंसर सर्जरी के माध्यम से सुरक्षित मार्जिन हासिल किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि आईस्टार में ‘टर्शरी लिम्फोइड स्ट्रक्चर’ नामक महत्वपूर्ण एंटी-ट्यूमर प्रतिरक्षा संरचनाओं का स्वचालित रूप से पता लगाने की क्षमता है। इनकी उपस्थिति रोगी की इम्यूनोथेरेपी के लिए अनुकूल प्रतिक्रिया से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed