फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ex-Trump admin official Kash Patel SAID Severe lack of accountability within US government

US: 'अमेरिका की बाइडन सरकार में जवाबदेही की भारी कमी', पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के सहयोगी काश पटेल का दावा

Thu, 23 Nov 2023 01:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 23 Nov 2023 01:23 PM IST
सार

पटेल ने आरोप लगाया कि बाइडन प्रशासन और ऐसे शीर्ष पदों पर बैठे लोगों के बीच सांठगांठ है। 43 वर्षीय अटार्नी ने आरोप लगाया कि बाइडन प्रशासन इन भ्रष्ट ‘गवर्नमेंट गैंगस्टर’ से भरा हुआ है, जिन्हें अपनी पुस्तक में नाम और शीर्षक से सूचीबद्ध किया है।

विज्ञापन
Ex-Trump admin official Kash Patel SAID Severe lack of accountability within US government
KASH PATEL - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन में रहे एक अधिकारी का कहना है कि अमेरिका की सरकार में उन लोगों द्वारा जवाबदेही की भारी कमी है, जिन्होंने कानून की धज्जियां उड़ाई हैं और पद पर बने हुए हैं। 

विज्ञापन


नई किताब गवर्नमेंट गैंगस्टर में दावा
ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सहायक और भारतीय-अमेरिकी अटॉर्नी काश पटेल की नई किताब में अमेरिकी नौकरशाही की बहुत ज्यादा आलोचना की गई है। उनकी नई किताब 'गवर्नमेंट गैंगस्टर' में कहा गया है कि अमेरिका की सरकार में कानून तोड़ने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। 
विज्ञापन

भारत-अमेरिका के रिश्तों पर भी बात
पटेल ने एक अन्य संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के हितों को आगे बढ़ाते हुए वैश्विक पटल पर बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा, 'हालांकि अभी, जैसा कि मैं देखता हूं, भारत अमेरिकी संबंधों की तुलना में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) संगठन में अधिक शामिल है। यह राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा भारत के साथ संबंधों को प्राथमिकता नहीं देने का सीधा परिणाम है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने कहा, 'किताब लिखने के पीछे का मकसद यह था कि मैंने दोनों प्रशासनों (डेमोक्रेट और रिपब्लिकन) में 16 साल तक काम किया। इस दौरान मुझे समझ आ गया कि सरकार में उन लोगों द्वारा जवाबदेही की भारी कमी है, जिन्होंने पद पर रहते हुए कानूनों को तोड़ा है। मैंने सोचा कि जो मैंने देखा और महसूस किया है उसे सबके सामने लाऊं। इसलिए मैंने लिखने का फैसला किया। साथ ही इस समस्या का समाधान प्रदान करने की कोशिश का एक हिस्सा था कि किस प्रकार सरकार में शीर्ष पर बैठे प्रभावशाली लोगों की गुप्त साजिशों को परास्त किया जाए, यह हमारे सबसे महत्वपूर्ण अभियानों में से एक है।’

बाइडन प्रशासन में बैठे लोगों में सांठगांठ
एक सवाल के जवाब में पटेल ने आरोप लगाया कि बाइडन प्रशासन और ‘ऐसे शीर्ष पदों पर बैठे लोगों’ के बीच सांठगांठ है। 43 वर्षीय अटार्नी ने आरोप लगाया, 'बाइडन प्रशासन इन भ्रष्ट ‘गवर्नमेंट गैंगस्टर’ से भरा हुआ है, जिन्हें मैं अपनी पुस्तक में नाम और शीर्षक से सूचीबद्ध करता हूं। यह केवल कोई डेमोक्रेट या रिपब्लिकन का मामला नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed