फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ex-Pak PM Imran Khan's wife may be arrested in a corruption case: Report

Pakistan: भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हो सकती हैं इमरान की पत्नी, सबूतों की जांच कर रहा जवाबदेही ब्यूरो

Sat, 11 Nov 2023 08:55 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 Nov 2023 08:55 PM IST
सार

Pakistan: राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) बुशरा बीबी को कथित तौर पर मिले कुछ वित्तीय लेन-देन से जुड़े कुछ सबूतों की जांच कर रहा है। अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा कि भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था को कुछ नए सबूत मिले हैं जिनकी अगर पुष्टि हो जाती है तो बीबी का दर्जा 'गवाह' से आरोपी में बदल जाएगा। 

विज्ञापन
Ex-Pak PM Imran Khan's wife may be arrested in a corruption case: Report
Imran Khan, Bushra Bibi - फोटो : Social Media

विस्तार

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी कथित भ्रष्टाचार के मामले में निकट भविष्य में गंभीर संक में फंस सकती हैं, जिसमें जेल जाना भी शामिल है। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


 

'द न्यूज इंटरनेशनल' अखबार की खबर के मुताबिक, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) बुशरा बीबी को कथित तौर पर मिले कुछ वित्तीय लेन-देन से जुड़े कुछ सबूतों की जांच कर रहा है। अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा कि भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था को कुछ नए सबूत मिले हैं जिनकी अगर पुष्टि हो जाती है तो बीबी का दर्जा 'गवाह' से आरोपी में बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि एनएबी की आरोपी बनने के अलावा बीबी (49 वर्षीय) को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान को पिछले साल मार्च में वॉशिंगटन में देश के दूतावास द्वारा भेजे गए एक गोपनीय राजनयिक केबल (सिफर) का खुलासा करने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद इस साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था।
 

विज्ञापन

इस बीच, एनएबी ने इमरान खान के कथित भ्रष्टाचार के मामलों 'तोशाखाना' और 'ब्रिटेन की एनसीए (राष्ट्रीय अपराध एजेंसी) 190 मिलियन पाउंड' के निष्कर्ष की दिशा में अपनी जांच भी तेज कर दी है, जिसे अल-कादिर ट्रस्ट मामले के रूप में भी जाना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, एनएबी जल्द ही इन जांचों को पूरा कर सकता है और मामले दर्ज करने के बारे में फैसला कर सकता है।
 

'डॉन' अखबार की खबर के मुताबिक, जवाबदेही ब्यूरो ने अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में बीबी और उनकी करीबी सहयोगी फराह शहजादी को भी 13 नवंबर को तलब किया है। गुरुवार को विभिन्न टीवी चैनलों ने सरकारी सूत्रों के हवाले से शहजादी के कथित भ्रष्टाचार की खबर दी थी। यह दावा किया गया था कि शहजादी की घोषित और गैर-घोषित संपत्ति में 2017 से 2020 तक 4,520 मिलियन रुपये की वृद्धि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed