फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ex Merchant Navy officer Eddie Scott becomes MasterChef by making Indian cuisine

उपलब्धि: भारतीय व्यंजन बनाकर विदेशी एडी बने ब्रिटिश मास्टर शेफ, हैदराबादी दम ने दिखाई जीत की राह

Sat, 07 May 2022 05:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 07 May 2022 05:42 AM IST
सार

एडी स्कॉट ने कुल 44 प्रतिभागियों को हराकर ये खिताब जीता। एडी ने हैदराबादी डिश को  चॉकलेट से बने फ्रेंच व्यंजन के साथ परोसा। 

विज्ञापन
Ex Merchant Navy officer Eddie Scott becomes MasterChef by making Indian cuisine
एडी स्कॉट (मास्टरशेफ-2022) - फोटो : Twitter

विस्तार

अपनी फाइनल राउंड की प्लेट में फ्रेंच और भारतीय व्यंजन को शामिल कर पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी एडी स्कॉट (31) ने मास्टरशेफ-2022 का खिताब जीत लिया। सबसे खास बात रही कि यॉर्कशायर के रहने वाले एडी स्कॉट ने फाइनल में मुख्य व्यंजन हैदराबादी दम से जिन तीन प्रतिद्वंदियों को मात दी, उसमें भारतवंशी प्रतिभागी राधा कौशल भी शामिल थीं। एडी स्कॉट ने कुल 44 प्रतिभागियों को हराकर ये खिताब जीता।  एडी ने हैदराबादी डिश को  चॉकलेट से बने फ्रेंच व्यंजन के साथ परोसा। 

विज्ञापन


बाबा पंजाबी खाना बनाने में रहे माहिर...
एडी में भोजन बनाने की कला परिवार से मिली। माता-पिता के साथ उनके बाबा पंजाबी खाना बनाने में एक्सपर्ट थे। एडी ने बताया, मुझे पंजाबी खाना बनाना पसंद है, लेकिन असली प्यार मुगलई भोजन है। यह ऐतिहासिक रूप से पुरानी दिल्ली, लखनऊ और हैदराबाद का शाही खाना है।
विज्ञापन


मसालों की खुशबू ने ध्यान खींचा
मास्टर शेफ प्रतियोगिता के जज जॉन टोरोड ने कहा, “एडी के क्लासिक फ्रेंच व्यंजन और भारतीय मसालों की खुशबू ने सबका ध्यान खींचा। पूरी प्रतियोगिता के दौरान एडी स्कॉट ने कहीं भी गलती नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed