{"_id":"6275b882df87e0519e3269ba","slug":"ex-merchant-navy-officer-eddie-scott-becomes-masterchef-by-making-indian-cuisine","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: भारतीय व्यंजन बनाकर विदेशी एडी बने ब्रिटिश मास्टर शेफ, हैदराबादी दम ने दिखाई जीत की राह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उपलब्धि: भारतीय व्यंजन बनाकर विदेशी एडी बने ब्रिटिश मास्टर शेफ, हैदराबादी दम ने दिखाई जीत की राह
Sat, 07 May 2022 05:42 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 07 May 2022 05:42 AM IST
सार
एडी स्कॉट ने कुल 44 प्रतिभागियों को हराकर ये खिताब जीता। एडी ने हैदराबादी डिश को चॉकलेट से बने फ्रेंच व्यंजन के साथ परोसा।
विज्ञापन
एडी स्कॉट (मास्टरशेफ-2022)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी फाइनल राउंड की प्लेट में फ्रेंच और भारतीय व्यंजन को शामिल कर पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी एडी स्कॉट (31) ने मास्टरशेफ-2022 का खिताब जीत लिया। सबसे खास बात रही कि यॉर्कशायर के रहने वाले एडी स्कॉट ने फाइनल में मुख्य व्यंजन हैदराबादी दम से जिन तीन प्रतिद्वंदियों को मात दी, उसमें भारतवंशी प्रतिभागी राधा कौशल भी शामिल थीं। एडी स्कॉट ने कुल 44 प्रतिभागियों को हराकर ये खिताब जीता। एडी ने हैदराबादी डिश को चॉकलेट से बने फ्रेंच व्यंजन के साथ परोसा।
विज्ञापन
बाबा पंजाबी खाना बनाने में रहे माहिर...
एडी में भोजन बनाने की कला परिवार से मिली। माता-पिता के साथ उनके बाबा पंजाबी खाना बनाने में एक्सपर्ट थे। एडी ने बताया, मुझे पंजाबी खाना बनाना पसंद है, लेकिन असली प्यार मुगलई भोजन है। यह ऐतिहासिक रूप से पुरानी दिल्ली, लखनऊ और हैदराबाद का शाही खाना है।
विज्ञापन
मसालों की खुशबू ने ध्यान खींचा
मास्टर शेफ प्रतियोगिता के जज जॉन टोरोड ने कहा, “एडी के क्लासिक फ्रेंच व्यंजन और भारतीय मसालों की खुशबू ने सबका ध्यान खींचा। पूरी प्रतियोगिता के दौरान एडी स्कॉट ने कहीं भी गलती नहीं की।
विज्ञापन