फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Italy: इटली के दिवंगत पीएम ने अपनी 33 साल की प्रेमिका के लिए छोड़ी इतनी बड़ी रकम, वसीयत पढ़कर रह जाएंगे दंग

Mon, 10 Jul 2023 01:03 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिलान Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 10 Jul 2023 01:03 PM IST
सार

सिल्वियो बर्लुस्कोनी के साम्राज्य की कीमत 6 अरब यूरो से अधिक आंकी गई है। फासीना और बर्लुस्कोनी का रिश्ता साल 2020 में शुरू हुआ था। दोनों ने कानूनी तौर पर कभी शादी नहीं की थी। लेकिन, बर्लुस्कोनी ने मरने से पहले फासीना को अपनी पत्नी कहकर बुलाया था।

विज्ञापन
Ex-Italian PM Leaves Over ₹ 900 Crore To 33-Year-Old Girlfriend In His Will
इटली के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी अपनी प्रेमिका के साथ। - फोटो : सोशल मीडिया

इटली के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की वसीयत चर्चाओं में बनी हुई है। दरअसल, उन्होंने अपनी वसीयत में 33-वर्षीय गर्लफ्रेंड मार्ता फासीना के लिए 100 मिलियन यूरो यानी 906 करोड़ रुपये से अधिक छोड़े हैं। बर्लुस्कोनी का पिछले महीने 86-वर्ष की उम्र में निधन हुआ था।



बता दें कि सिल्वियो बर्लुस्कोनी एक मीडिया टाइकून और राजनीतिज्ञ थे। इसके अलावा वे तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बर्लुस्कोनी के साम्राज्य की कीमत 6 अरब यूरो से अधिक आंकी गई है। फोर्जा इटालिया की डिप्टी मार्ता फासीना और बर्लुस्कोनी का रिश्ता साल 2020 में शुरू हुआ था। दोनों ने कानूनी तौर पर कभी शादी नहीं की थी। लेकिन, उन्होंने मरने से पहले फासीना को अपनी पत्नी कहकर बुलाया था। 

कौन हैं मार्ता फासीना

Ex-Italian PM Leaves Over ₹ 900 Crore To 33-Year-Old Girlfriend In His Will
अपनी गर्लफ्रेंड मार्ता के साथ बर्लुस्कोनी। - फोटो : Social Media
बता दें, 2018 में हुए आम चुनाव के बाद से 33 वर्षीय मार्ता इटली संसद के निचले सदन की सदस्य रही हैं। वह फोर्जा इटालिया की सदस्य भी हैं। बता दें कि फोर्जा इटालिया की स्थापना बर्लुस्कोनी ने 1994 में की थी, जब उन्होंने पहली बार राजनीति में प्रवेश किया था।

बच्चों और भाइयों को भी मिली जगह

Ex-Italian PM Leaves Over ₹ 900 Crore To 33-Year-Old Girlfriend In His Will
सिल्वियो बर्लुस्कोनी का परिवार। - फोटो : Social Media
वसीयत में भले ही मार्ता को करोड़ों रुपये मिले हो, लेकिन पूर्व पीएम के व्यापार को उनके दो बच्चे ही संभाल रहे हैं। ऐसे में, दोनों बच्चों मरीना और पियर सिल्वियो की 53 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इसके अलावा, बर्लुस्कोनी ने अपनी वसीयत में अपने भाई को भी जगह दी है। उन्होंने अपने भाई पाओलो के लिए 100 मिलियन यूरो और अपनी फोर्जा इटालिया पार्टी के पूर्व सांसद मार्सेलो डेल'उट्री के लिए 30 मिलियन यूरो छोड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ex-Italian PM Leaves Over ₹ 900 Crore To 33-Year-Old Girlfriend In His Will
इटली के पूर्व पीएम बर्लुस्कोनी और उनकी गर्लफ्रेंड मार्ता। - फोटो : Social Media
86 साल की उम्र में निधन
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। बर्लुस्कोनी बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बर्लुस्कोनी का नाम विवादों में भी खूब रहा और साल 2013 में वह एक सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। साथ ही उन पर भ्रष्टाचार और टैक्स में धांधली के भी आरोप लगे थे। 

तीन बार रहे प्रधानमंत्री
बर्लुस्कोनी चार बार इटली के प्रधानमंत्री रहे। सबसे पहले बर्लुस्कोनी साल 1994 में पहली बार इटली के पीएम बने। उसके बाद वह 2001 से 2006 तक इटली के पीएम रहे। 2008 में फिर से उन्होंने सत्ता में वापसी की लेकिन 2011 में कर्ज संकट के चलते उन्हे इस्तीफा देना पड़ा और वह राजनीति से भी दूर हो गए। हालांकि 2017 में उन्होंने फिर से सक्रिय राजनीति में एंट्री ली थी। बीते छह हफ्तों से मिलान के एक अस्पताल में बर्लुस्कोनी का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

राजनीति में रहे किंगमेकर

Ex-Italian PM Leaves Over ₹ 900 Crore To 33-Year-Old Girlfriend In His Will
दिवंगत पीएम बर्लुस्कोनी की गर्लफ्रेंड थीं मार्ता। - फोटो : Social Media
साल 1936 में इटली के मिलान शहर में जन्में सिलवियो बर्लुस्कोनी इटली के सबसे बड़े कमर्शियल ब्रॉडकास्टर मीडियासेट के मालिक थे। साथ ही वह मशहूर फुटबॉल क्लब एसी मिलान के भी मालिक रहे। बर्लुस्कोनी साल 2012 में एक टैक्स में धांधली के आरोप में भी फंसे थे। फिलहाल इटली की सरकार में उनकी पार्टी फोरजा इटैलिया सहयोगी है। इटली की राजनीति में सिलवियो बर्लुस्कोनी को किंगमेकर माना जाता था और अपने राजनीतिक करियर के चरम पर वह इटली की सत्ता के केंद्र में रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed