फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US: निक्की हेली ने चीन को बताया अमेरिका के लिए अब तक का 'सबसे बड़ा खतरा', भारत से संबंधों को लेकर कही यह बात

Wed, 28 Jun 2023 05:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 28 Jun 2023 05:21 PM IST
सार

US: रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने मंगलवार को वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट (थिंक टैंक) में अपने संबोधन में कहा कि कम्युनिस्ट चीन अमेरिकी सुरक्षा और समृद्धि के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा है।

विज्ञापन
Nikki Haley calls for stronger bond with India; says US must step up against 'Chinese aggression'
रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली। - फोटो : अमर उजाला

रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इससे चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है, जो अमेरिकी सुरक्षा और समृद्धि के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा है। उत्तरी कैरोलिना की पूर्व गवर्नर ने 2024 में राष्ट्रपति चुने जाने पर बीजिंग के प्रति वॉशिंगटन की नीति में व्यापक बदलाव लाने का भी संकल्प लिया। 

Nikki Haley calls for stronger bond with India; says US must step up against 'Chinese aggression'
थिंक टैंक एईआई को संबोधित करतीं निक्की हेली। - फोटो : ट्विटर/निक्की हेली

'अमेरिका की सुरक्षा और समृद्धि के लिए चीन सबसे बड़ा खतरा'
भारतीय मूल की निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिका की राजदूत भी रही हैं और 2024 में होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में हैं। हेली ने मंगलवार को वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट (थिंक टैंक) में अपने संबोधन में कहा कि कम्युनिस्ट चीन अमेरिकी सुरक्षा और समृद्धि के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा है। 
 

Nikki Haley calls for stronger bond with India; says US must step up against 'Chinese aggression'
अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट को संबोधित करतीं निक्की हेली। - फोटो : ट्विटर/निक्की हेली

'जिनपिंग की तारीफ से दुनिया में गया गलत संदेश'
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहीं हेली ने कहा, 'यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से हमारे सामने सबसे खतरनाक विदेशी खतरा है।' उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ट्रंप की मित्रता की भी आलोचना की। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने जिनपिंग के लिए अच्छे शब्दों में बात की थी। हेली ने कहा, राष्ट्रपति शी से दोस्ती करने के उत्साह में ट्रंप ने कम्युनिस्ट पार्टी को चीन पर विजय प्राप्त करने की 70वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। इससे दुनिया में गलत संदेश गया।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Haley calls for stronger bond with India; says US must step up against 'Chinese aggression'
अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट में निक्की हेली। - फोटो : ट्विटर/निक्की हेली

'अमेरिकी अर्थव्यवस्था और सेना को मजूबत करना शीर्ष प्राथमिकता'
51 वर्षीय नेता हेली ने आगे कहा, चीनी साम्यवाद की निंदा की जानी चाहिए और बधाई कभी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने चीन के साथ बातचीत को लेकर जो बाइडन प्रशासन की भी आलोचना की। हेली ने कहा कि चीनी आक्रामकता को रोकने के लिए राष्ट्रपति के रूप में उनकी शीर्ष प्राथमिकता अमेरिका की अर्थव्यवस्था और सैन्य शक्ति को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा, हम चीनी आक्रामकता से अमेरिका की समृद्धि और मातृभूमि की रक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
Nikki Haley calls for stronger bond with India; says US must step up against 'Chinese aggression'
युआन बनाम अमेरिकी डॉलर - फोटो : एजेंसी (फाइल)

चीनी धन से चलने वाले विश्वविद्यालयों पर प्रतिबंध लगाएंगी हेली
हेली ने कहा कि वह उन अमेरिकी विश्वविद्यालयों को प्रतिबंधित करेंगी, जो चीनी नकदी के सबसे बड़े लाभार्थी हैं और वहां की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के साथ काम करते हैं। उन्होंने कहा, 'हमें सभी प्रचार केंद्रों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए और उन विश्वविद्यालयों के लिए संघीय वित्तपोषण को खत्म करना चाहिए जो चीनी धन लेते हैं। विश्वविद्यालयों को चीन या अमेरिका में से एक चुनना चाहिए। यह एक मुश्किल फैसला नहीं होना चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed