फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ex-Crypto CEO Bankman-Fried pleads not guilty to fraud, other crimes

FTX Fraud: क्रिप्टो एक्सचेंज एफटीएक्स के पतन के लिए संस्थापक फ्राइड खुद को नहीं मान रहे जिम्मेदार, ये हैं आरोप

Wed, 04 Jan 2023 07:42 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 04 Jan 2023 07:42 AM IST
सार

द हिल की रिपोर्ट के अनुसार अभियोजकों ने आरोप लगाया कि बैंकमैन फ्राइड ने एफटीएक्स का पैसा अवैध ढंग से अपने हेज फंड, अल्मेडा रिसर्च में अचल संपत्ति खरीदने, राजनीतिक दान देने और निजी निवेश में उपयोग किया। फ्राइड को दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
Ex-Crypto CEO Bankman-Fried pleads not guilty to fraud, other crimes
एफटीएक्स के संस्थापक सैम बैंकमैन-फ्राइड - फोटो : Social Media

विस्तार

क्रिप्टो करंसी एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) के संस्थापक सैम बैंकमैन-फ्राइड खुद को इस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के पतन का दोषी मानने से इनकार कर रहे हैं। उन पर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग, प्रतिभूति धोखाधड़ी और निवेशकों के पैसों के निजी इस्तेमाल के गंभीर आरोप हैं, लेकिन उनके वकीलों ने इससे इनकार किया है। 

विज्ञापन

द हिल की रिपोर्ट के अनुसार अभियोजकों ने आरोप लगाया कि बैंकमैन फ्राइड ने एफटीएक्स का पैसा अवैध ढंग से अपने हेज फंड, अल्मेडा रिसर्च में अचल संपत्ति खरीदने, राजनीतिक दान देने और निजी निवेश में उपयोग किया। फ्राइड को दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान एफटीएक्स के पूर्व प्रमुख ने ग्राहकों व निवेशकों को धोखा देने के आरोप से साफ इनकार किया। 
विज्ञापन


हो सकती है 100 साल की सजा
अमेरिकी कोर्ट में फ्राइड के खिलाफ केस चल रहा है। यदि वह दोषी करार दिए गए तो उन्हें 100 साल की सजा हो सकती है। जज लेविस कैपलॉन ने मुकदमे की सुनवाई दे अक्तूबर को करने का फैसला किया। एफटीएक्स के पूर्व प्रमुख फ्राइड के दो करीबी सहयोगियों ने पहले अपना दोष स्वीकार कर लिया है। दोनों जांच में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफटीएक्स के पतन ने क्रिप्टो कारोबार को दहला दिया
बता दें एफटीएक्स के पतन ने पूरे क्रिप्टोकरंसी कारोबार को दहला दिया है। गिरफ्तारी से पहले 30 साल के अरबपति फ्राइड ने एक इंटरव्यू में अपनी विफलताएं कबूल की थी और उसके लिए अपनी गलतियों को जिम्मेदार माना था। 


क्रिप्टो उद्योग के महारथी थे फ्राइड
बैंकमैन-फ्राइड ने 2019 में एफटीएक्स की स्थापना की थी। वह क्रिप्टोकरंसी कारोबार के महारथियों में शुमार थे, लेकिन नवंबर में एक्सचेंज को लेकर आई एक वित्तीय रिपोर्ट के बाद ग्राहकों ने एकाएक पैसा निकालना शुरू कर दिया था। इसके बाद एफटीएक्स दिवालिया हो गया। फ्राइड पर अपनी दूसरी कंपनी अल्मेडा के कर्ज इस एक्सचेंज से चुकाने का गंभीर आरोप है। उनके खिलाफ  आठ आपराधिक आरोप हैं। इनमें वायर फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी प्रमुख हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed