{"_id":"6396fb0333a80b32a81cfe31","slug":"ex-boyfriend-sends-expenditure-list-to-former-girlfriend-after-breakup","type":"story","status":"publish","title_hn":"Interesting Story: ब्रेकअप के बाद भेजा एक महीने के खर्च का बिल, पूर्व प्रेमिका से वसूले केले-टोस्ट के पैसे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Interesting Story: ब्रेकअप के बाद भेजा एक महीने के खर्च का बिल, पूर्व प्रेमिका से वसूले केले-टोस्ट के पैसे
Mon, 12 Dec 2022 03:27 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 12 Dec 2022 03:27 PM IST
सार
एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। लड़की के मुताबिक, ब्रेकअप के बाद उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने पूर्व में खर्च किए गए एक-एक पैसे का हिसाब मांग लिया। इतना ही नहीं लड़के ने भुगतान के लिए एक्सल शीट भी भेजी है, जिसमें खर्चों का पूरा ब्योरा दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
आजकल ज्यादातर कपल कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने बाद किसी न किसी कारणों से अलग हो जाते हैं। आप यह भी मान सकते हैं कि इन दिनों कपल के बीच ब्रेकअप आम बात हो गई है। हालांकि, इस बीच सोशल मीडिया पर एक ब्रेकअप चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल, एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। लड़की के मुताबिक, ब्रेकअप के बाद उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने पूर्व में खर्च किए गए एक-एक पैसे का हिसाब मांग लिया। इतना ही नहीं लड़के ने भुगतान के लिए एक्सल शीट भी भेजी है, जिसमें खर्चों का पूरा ब्योरा दिया गया है। लड़के ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से केले और टोस्ट के भी पैसे मांगे हैं।
विज्ञापन
मैडी नाम की लड़की ने अपने इस अजीबोगरीब अनुभव को टिकटॉक पर एक वीडियो के जरिए साझा किया। मैडी का कहना है कि एक्स-बॉयफ्रेंड ने एक महीने के खर्च की एक्सल शीट भेजी है, जिसमें उसने कुछ खर्चों को हाइलाइट भी किया है। साथ ही उसने एक सैड सॉन्ग भी भेजा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं और अलग-अलग सुझाव भी दे रहे हैं। केले और टोस्ट के पैसे मांगने पर हैरानी भी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लड़के का दिमाग काफी तेज है। एक अन्य लिखा है कि लड़की को ब्रेकअप करने पर जरूर पछतावा हो रहा होगा।