फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   European Union Regulator approves Astrazeneca Covid vaccine for all adults

यूरोपीय संघ नियामक ने सभी वयस्कों के लिए एस्ट्राजेनेका के कोरोना टीके को दी मंजूरी

Fri, 29 Jan 2021 09:36 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 29 Jan 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
European Union Regulator approves Astrazeneca Covid vaccine for all adults
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

यूरोपीय संघ नियामक ने ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वायरस वैक्सीन को सभी वयस्कों के लिए मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि इस वैक्सीन का निर्माण भारतीय सीरम संस्थान ने किया है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट के साथ एस्ट्राजेनेका की साझेदारी एक उप-लाइसेंस समझौता है और वे (सीरम इंस्टीट्यूट) एक अरब खुराक तैयार कर रहे हैं, जो न केवल भारत के लिए, बल्कि निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन

आक्रोशित होकर टीका मांग रहे हैं देश: डब्ल्यूएचओ यूरोप प्रमुख

इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के यूरोपीय अध्यक्ष ने गुरुवार को कहा था कि कि यूरोपीय संघ और अन्य संस्थाओं के अधिकारी आक्रोशित होकर और अधिक मात्रा में कोरोना वायरस टीके की मांग कर रहे हैं। डेनमार्क के कोपनहेगन में स्थित डब्ल्यूएचओ (यूरोप) के मुख्यालय से एक वीडियो कांफ्रेंस में डॉ हांस क्लुग ने कहा कि उन्होंने हाल ही में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिचेल और ईयू की स्वास्थ्य आयुक्त स्टेला कायराकीडेस से सामान्य कुशलक्षेम के बारे में बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि वह समझते हैं कि जब तक सब लोग सुरक्षित नहीं होते तब तक कोई सुरक्षित नहीं है। क्लुग ने कहा, 'लेकिन वास्तविकता यह है कि टीके की कमी है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed