फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   you can learn 11 languages if you have passion

चाहत हो तो आप भी सीख सकते हैं 11 भाषाएं

Fri, 01 Mar 2013 09:21 AM IST
Updated Fri, 01 Mar 2013 09:21 AM IST
विज्ञापन
you can learn 11 languages if you have passion

सुनने में अजूबा लगता है लेकिन यह नामुमकिन भी नहीं। एलेक्स रॉलिंग्स महज़ 20 साल के ग्रैजुएट हैं और रूसी, स्पैनिश, जर्मन, फ़्रेंच, हिब्रू समेत दुनिया भर की 11 भाषाएं बोल सकते हैं।

विज्ञापन


दुनिया की अलग-अलग ज़ुबानों से अपने लगाव का ज़िक्र करते हुए एलेक्स कहते हैं, “मेरी मां आधी ग्रीक थी और जब मैं छोटा था तो वह मुझसे अंग्रेज़ी, ग्रीक और कभी-कभार फ़्रेंच में बातें किया करती थी।”
विज्ञापन


यह सफ़र यहीं नहीं रुका। भाषाओं के प्रति एलेक्स का रुझान बढ़ता गया और उन्होंने ऑक्सफोर्ड में रूसी और जर्मन ज़ुबानें सीखीं।

ज़ुबान का जुनून

वह कहते हैं, "जब मैं छोटा था तभी से मैं कई भाषाएं बोलना चाहता था। मां के परिवार वालों से मिलने हम अक्सर ग्रीस जाया करते थे। पापा चार सालों तक जापान में रहे और मैं उन देशों के दूसरे बच्चों से सिर्फ़ उनकी ज़ुबान अलग होने की वजह से बात नहीं कर पाता था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एलेक्स ने बताया कि 14 साल की उम्र में वो हॉलैंड गए जहां उन्होंने डच भाषा सीखने का फ़ैसला किया। एलेक्स ने इसके लिए सीडी और किताबें भी ख़रीदीं।

उन्होंने कहा, "और वापस लौटने पर मैं लोगो से डच में बात कर सकता था। फिर मैंने अफ़्रीक़ी भाषा सीखी।"

बहुभाषी एलेक्स
पब्लिशिंग हाउस कोलिंस ने 16 साल से 22 साल के ऐसे बच्चों की एक प्रतियोगिता कराई थी जो कई भाषाएं बोल सकते थे।

ब्रिटेन की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एलेक्स ने देश के सबसे अधिक भाषाएं बोलने वाले छात्र का ख़िताब जीता।

अपने अनुभव के बारे में एलेक्स कहते हैं, "मैं देखना चाहता था कि डच भाषा किस तरह दूसरी ज़ुबानों में बदल जाती है। और मैंने पाया कि यह तरीक़ा बहुत दिलचस्प है। मुझे लगता है कि लिखी हुई बातों की तुलना में देखी या सुनी हुई चीज़ को समझना ज़्यादा आसान है। मसलन हम किसी गीत के बोल को बेहतर तरीक़े से याद रख पाते हैं, क्योंकि उनको बोल होते हैं, उन्हें गाया जा सकता है।"


ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र एलेक्स फिलहाल अग्रेज़ी, ग्रीक, जर्मन, स्पैनिश, रूसी, डच, अफ्रीकन्स, फ्रेंच, हेब्रू, कैटालन और इतालवी भाषाएं बोल सकते हैं। आगे इनकी रूचि अरबी भाषा सीखने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed