{"_id":"57ddc47c4f1c1b5e48d48b5d","slug":"wto-rules-against-india-in-solar-case-with-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व व्यापार संगठन में अमेरिका से सोलर केस हार गया भारत","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
विश्व व्यापार संगठन में अमेरिका से सोलर केस हार गया भारत
एजेंसी/ जेनेवा
Updated Sun, 18 Sep 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सौर ऊर्जा पर विवाद के मामले में विश्व व्यापार संगठन (डब्लयूटीओ) में मुकदमा हार गया है। भारत सरकार अमेरिका की इस शिकायत को गलत साबित करने में नाकाम रही कि उसने भारतीय सौर ऊर्जा क्षेत्र में आयातकों के बीच भेदभाव किया। डब्लयूटीओ की अपीलीय प्राधिकार के जजों ने पहले के फैसले को सही ठहराया जिसमें कहा गया है कि सोलर पावर डिवेलपर्स के लिए भारत में बने सेल्स और मॉड्यूल्स के इस्तेमाल को अनिवार्य बनाकर भारत ने डब्ल्यूटीओ के नियमों को तोड़ा है।
विज्ञापन
अपील का यह अंतिम आखिरी फैसला है और अब भारत को अपने कानून में डब्ल्यूटीओ के कानूनों के अनुसार बदलाव करना पड़ेगा।अमेरिकी ट्रेड रेप्रजेंटेटिव माइकल फ्रोमैन ने जारी एक बयान में कहा, ‘यह रिपोर्ट सौर संयंत्र बनाने वाली अमेरिकी कंपनी और इसमें काम करने वाले लोगों की जीत है। साथ ही, इससे जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध लड़ाई एक कदम और आगे बढ़ी है।’
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि भारत ने जब से यह नियम लागू किया है तब से अमेरिकी सोलर एक्सपोर्ट्स में 90 फीसदी से ज्यादा गिरावट आ गई है। दूसरी ओर, भारत के अधिकारियों ने इस फैसले पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन