फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   world oldest women dies

...और नहीं रही दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

Wed, 01 Apr 2015 05:08 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
world oldest women dies

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला जापान की मिसाओ ओकावा का बुधवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 117 साल की थीं। उनका निधन ओसाका के एक नर्सिंग होम में हुआ। उनका जन्म पांच मार्च 1898 को ओसाका में हुआ था। वो अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा, चार पोते-पोतियां और छह पड़पोते-पोतियां छोड़ गई हैं।

विज्ञापन


2013 में मिली पहचान
दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित इंसान के रूप में उनकी पहचान 2013 में हुई थी। मिसाओ ओकावा ने पिछले महीने ही अपना जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि 117 साल बहुत लंबा वक्त नहीं लगता है। उनके जन्मदिन समारोह का प्रसारण जापान के राष्ट्रीय टीवी चैनल पर हुआ था। उन्होंने कहा था कि उनकी लंबी उम्र का राज रात में कम से कम आठ घंटे की अच्छी नींद और उनका मनपंसद सूसी खाना है।

विज्ञापन

लंबा जीवन

world oldest women dies

ओकावा का जन्म जापान की पारंपरिक पोशाक किमोनो बनाने वाले एक परिवार में हुआ था। उनकी शादी यूकिओ के साथ 1919 में हुई थी। उनके पति का 1931 में निधन हो गया था। अपने जीवन काल में ओकावा ने जापान के चार राजाओं, ब्रिटेन के छह राजाओं और 20 अमे‌रिकी राष्ट्रपतियों का कार्यकाल देखा।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक सबसे अधिक समय तक ज‌िंदा रहने का रिकॉर्ड फ्रांस के जेम्स कैलमेंट के नाम है, जो 122 साल और 164 दिन तक ज़िंदा रहीं। उनका निधन अगस्त 1997 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed