फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   world of internet change day by day

दुनिया बदलने से ज्यादा तेजी से बदल रहा है इंटरनेट का संसार

Thu, 07 Apr 2016 03:10 PM IST
क्रिस बैरेन्युक/बीबीसी
क्रिस बैरेन्युक/बीबीसी Updated Thu, 07 Apr 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
world of internet change day by day
तेजी से बदल रहा है इंटरनेट का संसार - फोटो : BBC

तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में हम डिजिटल स्पेस या वेब या इंटरनेट के लिए तरह-तरह के लफ्ज इस्तेमाल करते हैं। नब्बे के दशक में साइबर शब्द का बहुत चलन था। साइबर दुनिया, साइबर अपराध...साइबर ये...साइबर वो...वगैरह। 1998 में 'साइबर' शब्द को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स ने भविष्यवाणी की थी कि ये शब्द बहुत जल्द चलन से बाहर हो जाएगा। एक तरीके से हुआ भी यही।

विज्ञापन

आज हम इंटरनेट या कंप्यूटर से जुड़ी बातों के लिए साइबर शब्द का इस्तेमाल कम करते हैं। मगर, ऐसा नहीं है कि इसका इस्तेमाल पूरी तरह खत्म हो गया है। आज साइबर-अपराध या साइबर अटैक जैसे शब्द आज भी खूब इस्तेमाल हो रहे हैं। इंटरनेट की दुनिया में जो कुछ भी गलत हो रहा है उसके लिए साइबर शब्द का प्रयोग हो रहा है। कहने का मतलब ये की 'साइबर' का मतलब कुछ गलत या आपराधिक हो गया है।
विज्ञापन


http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/660/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/04/160404140545_web_tech2.jpg
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे इंटरनेट के लिए हम तमाम तरह के शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन जानकार कहते हैं कि आज हम इंटरनेट या वेब शब्द का खुलकर इस्तेमाल नहीं करते हैं। आज इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले, हर बात के लिए ऑनलाइन शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मसलन, मैंने ऑनलाइन शॉपिंग की। या, मैंने ऑनलाइन चैटिंग की। या फिर, मैं फलां वक्त पर ऑनलाइन था। जुबान की अमेरिकी एक्सपर्ट नाओमी बैरन कहती हैं कि आज इंटरनेट या वेब इस्तेमाल करने वाले 'ऑनलाइन' शब्द का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। स्मार्टफोन का चलन बढ़ने के साथ ही इंटरनेट के बारे में बोलने के शब्द भी बदल गए हैं। नाओमी बैरन कहती हैं कि जब कोई किसी से रेस्टोरेंट के बारे में पूछता है, तो उसका साथी यही जवाब देता है कि वो अपना फोन देखकर बताता है। जबकि फोन में वो इंटरनेट चेक करके रेस्टोरेंट का पता लगाएगा। यानी इंटरनेट के लिए स्मार्टफोन या मोबाइल बोला जा रहा है।

http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/02/07/160207084154_girls_hand_with_mobile_phone_624x351_thinkstock.jpg
इंटरनेट पर कोई चीज़ खोजने में सबसे बड़ा मददगार गूगल है। मगर आज दूसरे सर्च इंजिन भी आ गए हैं। पहले लोग कहते थे कि गूगलिंग करके पता कर लेते हैं। मगर आज माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजिन बिंग को इस्तेमाल करते हुए भी लोग कहते हैं कि, 'मैं गूगल से पूछता हूं'। इसी तरह इंटरनेट के ज़रिए लोग संदेशे भेजते वक़्त अलग अलग लफ़्ज़ इस्तेमाल करते हैं। मसलन, कोई कहेगा कि, 'मैं तुम्हें फेसबूक करूंगा'। ट्विटर इस्तेमाल करने वाले कहते हैं, 'मैं डीएम करूंगा'। इसी तरह व्हाट्सएप करने वाले, उस मैसेंजर का नाम लेंगे। जबकि असल में तो सबके सब इंटरनेट के ज़रिए एक-दूसरे से जुड़ रहे होते हैं। यहां इंटरनेट शब्द को फ़ेसबुक, व्हाट्सएप या ट्विटर शब्दों ने हटा दिया है। कनाडा की भाषा एक्सपर्ट ग्रेशेन मैक्कुलो कहती हैं कि इंटरनेट का जिक्र करते वक्त औपचारिकता की बंदिशें अब टूट रही हैं। पहले ई-मेल लिखा जाता था, अब ईमेल लिखते हैं। यानी शब्दों को लिखने का पुराना तरीका अब लोग नहीं इस्तेमाल कर रहे।


http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/02/15/160215114426_women_technology_computer.jpg
नाओमी बैरन कहती हैं कि हम बोल-चाल में वो शब्द ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं, जो कहने-सुनने और समझने में आसान हों। ज़्यादा तकनीकी शब्दों के इस्तेमाल से हम बचते हैं। इंटरनेट या वेब इस्तेमाल करने वाले ज़्यादातर लोग इसकी तकनीक से वाक़िफ़ नहीं होते हैं। सो, वो आसान लफ़्ज़ ईज़ाद कर लेते हैं, बोलचाल के लिए। ऐसे शब्द ही चलन में आ जाते हैं। गूगल या एपल का पर्सनल असिस्टेंट सिरी भी हमसे उम्मीद करते हैं कि हम स्वाभाविक तरीक़े से बात करें। तकनीकी और घुमावदार बातें न करें। सीधे-सपाट लहजे में सवाल करें। इससे भी इंटरनेट को कर हमारी बोल-चाल का तरीक़ा बदल रहा है।  इंटरनेट के किसी भी माध्यम से बात करने वालों की ज़ुबान ही अलग हो गई है। यहां सरल, छोटे लफ़्ज़ों का इस्तेमाल ज़्यादा हो रहा है और भाषा को लेकर कोई नियम नहीं माना जाता। हिंदी-अंग्रेज़ी, उर्दू, जिस भी ज़ुबान में कोई बात आसानी से कही जा सकती है, वही इंटरनेट पर इस्तेमाल हो रही है। नाओमी बैरन कहती हैं कि अक्सर हमारी कोशिश होती है कि हम दूसरों से अलग और बेहतर दिखें। इसीलिए ऑनलाइन बात करते वक़्त भी हम अलग तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। यही ज़ुबान चलन में आ जाती है। ख़ास तौर से युवा वर्ग के बीच ऐसी बोल-चाल को ख़ूब पसंद किया जाता है।

http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2015/11/19/151119154508_technology_skill_children_624x351_spl.jpg
जानकार कहते हैं कि इंटरनेट ने ज़ुबान के बदलाव की रफ़्तार को तेज़ कर दिया है। जैसे ऑनलाइन ट्रेंड तेज़ी से बदल रहे हैं, वैसे ही इंटरनेट की भाषा में बदलाव की रफ़्तार भी तूफ़ानी हो गई है। ऑनलाइन या इंटरनेट के ज़्यादा इस्तेमाल से ये बदलाव बहुत तेज़ी से दूर तक फैल जाता है, ज़्यादा लोगों तक बात पहुंच जाती है। वैसे ग्रेचेन मैक्कुलो कहती हैं कि अभी ये जानने में बीस साल लगेंगे कि हमारी बोल-चाल पर इंटरनेट का कितना और किस तरह का असर हुआ है। पहले जहां आपस में बात करते समय लोग तकल्लुफ़ कम करते थे। मगर लिखने के दौरान फ़ॉर्मेलिटी ज़्यादा होती थी। वहीं आज का दौर ऐसा है कि ऑनलाइन लिखने में भी लोग तकल्लुफ़ कम करने लगे हैं और बिंदास होकर लिखते हैं।

http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/23/160323093805_brain_girl_studying_bookshelves_624x351_istock_nocredit.jpg
हम इंटरनेट के बारे में किस तरह बात करते हैं, ये तरीक़ा हमेशा बदलता रहा है। मगर, इंटरनेट का हमारी ज़बान पर, हमारे शब्दों पर कैसा असर पड़ा है, ये देखने वाली बात है। इसका सीधा ताल्लुक़, इस बात से है कि हमने किसी भी नई तकनीक को किस तरह अपनाया है, उसके मुरीद बने हैं। उसी हिसाब से उसको लेकर शब्द भी बदले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed