फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   world famous city who changed in time

बदलते वक्त के साथ ये बन गया दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में से एक

Fri, 31 Jul 2015 09:36 AM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
world famous city who changed in time

स्कॉटलैंड का सबसे बड़ा शहर ग्लासगो, दुनिया के ऐसे शहरों में से है जिन्होंने समय के साथ बदलते हुए अपनी अर्थव्यवस्था को नए सिरे से विकसित किया है। ग्लासगो स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबरा से भी बड़ा है।

विज्ञापन


क्लाइड नदी के किनारे बसा ये शहर कभी दुनिया का शिपबिल्डिंग यार्ड कहलाता था। भारी उद्योग के लिए भी ये शहर मशहूर था। लेकिन ये सभी गतिविधियां बंद हो जाने के बाद, बीते 30 सालों में इस शहर ने अपना रूप बदला है।
विज्ञापन


सिटी मार्केटिंग ब्यूरो के सीईओ स्कॉट टेलर के मुताबिक, "ग्लासगो बेहतरीन उदाहरण है कि एक शहर कैसे समय और ज़रूरत के अनुसार अपनी इकॉनमी को बदल सकता है।" आजकल यहां करीब 32 हज़ार लोग टूरिस्ट इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ग्लासगो सबसे कम कार्बन उत्सर्जन करने वाला शहर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में सबसे ज़्यादा रिन्यूएबल बिजली उत्पादक एसएसई का मुख्यालय भी ग्लासगो में ही है। इसके अलावा लाइफ़ साइंस से जुड़ी लाइफ़ टेक्नानॉजी कोर, बायोआउट सोर्स और एसबी ड्रग डिस्कवरी, बीएई सिस्टम और थेल ऑप्ट्रोनिक्स जैसी कंपनियों का संचालन यहीं से होता है।

दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में शुमार

world famous city who changed in time

ग्लासगो यूरोप में कॉन्फ़्रेंस आयोजित करने के लिहाज़ से भी सबसे बेहतरीन ठिकाना माना जाता है। बीते एक दशक में यहां 3,323 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ़्रेंस हुईं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को 1।2 अरब पाउंड का फ़ायदा हुआ। रिहाइश के खर्च के हिसाब से शहरों की 2014 की मर्सर रैंकिंग के मुताबिक ग्लासगो दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में शुमार है।

लेकिन इस शहर की एक और ख़ास बात है कि कोंडे नास्ट ट्रैवलर मैग्ज़ीन ने इसे दुनिया का सबसे दोस्ताना शहर बताया है। यहां बेबाक बोलने वाले और खुले दिमाग वाले लोगों को बढ़िया माना जाता है।

फ्लोरिडा स्थित निवेशक स्टीवन मेल कहते हैं, "ग्लासगो में आपके अन्य लोगों से कनेक्ट करने की काबिलियत और सामाजिक रिश्तों की बात होती है।" स्टीवन मेल के मुताबिक, "स्कॉटिश लोग बेबाक बात करने के अलावा भोजन से लगाव के लिए जाने जाते हैं।"

दोस्ताना स्वभाव

world famous city who changed in time

बैठकों में हर कोई आइडिया से भरा होता है। मेल कहते हैं, "ग्लासगो की मीटिंग में लोग एक दूसरे को महँगे कपड़ों, चीज़ों से इम्प्रेस करने की कोशिश नहीं करते हैं। यहां लोगों से रिश्ता जोड़ने और समस्या का समाधान तलाशने, या फिर साथ में कारोबार करने का प्रयास ज़्यादा होता है।" ग्लासगो तक पहुंचने का सबसे आसान रास्ता हवाई सेवा ही है।

ग्लासगो का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शहर से तेरह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से 110 जगहों के लिए हवाई उड़ानें उपलब्ध हैं, कनाडा, अमरीका से लेकर मध्य पूर्व के देशों के लिए...यहां के हवाई अड्डे से आपको 24 घंटे टैक्सी और शटल बसें मिलती हैं। एयरपोर्ट से शहर तक आप 35 डॉलर खर्च करके 20 मिनट में पहुंच सकते हैं।

हर दस मिनट में मिलने वाली शट्ल बसें केवल 10 डॉलर में आपको शहर तक पहुंचा देती हैं। इसके अलावा शहर से 51 किलोमीटर दूर दूसरा एयरपोर्ट भी है। वैसे मैनचेस्टर से तीन घंटे 20 मिनट में ट्रेन के जरिए भी ग्लासगो तक पहुंचा जा सकता है। लंदन से साढ़े चार घंटे लगते हैं।

स्कॉटिश बैंकों की मुद्रा इंग्लिश मुद्रा के समान ही है। हालांकि उनके डिज़ाइन में थोड़ा अंतर होता है। लिहाजा स्कॉटलैंड से बाहर निकलने से पहले स्थानीय मुद्रा की जगह ब्रितानी पाउंड लेना बेहतर होगा।

लुभाता है ग्लासगो

world famous city who changed in time

ग्लासगो सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास ही फ़ाइव स्टार होटल है रेडिसन ब्लू। इस होटल में तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। अच्छी पार्किंग, लाउंड्री, इंटरनेट, बार-लाउंज़, स्विमिंग पूल, सोना बाथ। पूरा पहला तल बैठकों और अन्य आयोजनों के लिए आरक्षित है।

स्कॉटलैंड का मुख्य भोजन मछली और सी फूड है। साथ में लोग फ्रेंच वाइन लेते हैं। यहां के रेस्तरां में आपको मूल रूप से यही मिलेगा। अगर आपकी किस्मत अच्छी है तो आपको परंपरागत म्यूज़िक और खुले आकाश में आग के नीचे बैठने का आनंद मिल सकता है। 18वीं सदी की इमारत में बने बार में सप्ताह में दो दिन म्यूज़िकल सेशन भी होता है।

ग्लासगो में आप शिप बिल्डिंग की विरासत भी देख सकते हैं। क्लाइड नदी के किनारे इसका म्यूज़ियम बना हुआ है। इस म्यूज़ियम में आपको 20वीं शताब्दी के परिवहन के साधन, ट्रॉम, ट्रॉली बसें और लोकोमोटिव विंटेज कारें, बसें और मोटरबाइक देखने को मिलते हैं।

इसके अलावा ग्लासगो में आर्किटेक्ट, डिज़ाइनर और आर्टिस्ट चार्ल्स रैनी मैकिनटोश का घर भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। बहरहाल ग्लासगो में लोगों के सीधे सवाल पूछने से आपकों हैरान नहीं होना चाहिए। उन्हें बात करना ख़ूब पसंद है और वे अनजाने लोगों से भी बात करने में कोई संकोच नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed