फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   women warned to delay pregnancy after obesity surgery

मां बनने जा रही हैं तो ध्यान दें

Thu, 17 Jan 2013 09:52 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 17 Jan 2013 09:52 AM IST
विज्ञापन
women warned to delay pregnancy after obesity surgery

मोटापे से निजात पाने के लिए लोग अक्सर सर्जरी का सहारा लेते हैं। इस मामले में महिलाओं को अधिक ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि ऐसी सर्जरी के बाद जल्दी मां बनना जोखिम भरा हो सकता है।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि वजन घटाने के लिए सर्जरी कराने वाली महिलाओं को गर्भवती होने के लिए कम से कम एक वर्ष इंतजार करना चाहिए।

सर्जरी के बाद मां बनना वैसे तो सुरक्षित है, लेकिन इसके साथ कुछ जोखिम भी जुड़े हुए हैं। इसलिए डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के बाद मां बनने में एहतियात बरतनी चाहिए। इस बारे में एक शोध 'ऑब्सटट्रिशन एंड गाइनकालजिस्ट' जर्नल में छपा है।
विज्ञापन


जानलेवा उल्टियां
शोधकर्ताओं का कहना है कि वजन घटाने के लिए सर्जरी कराने वाली ज्यादातर महिलाओं को मां बनने में कोई दिक्कत नहीं हुई। लेकिन सर्जरी की वजह से गर्भ के दौरान किसी महिला को जानलेवा उल्टियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ता कहते हैं कि ऐसी महिलाओं को गर्भधारण के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए जिनमें गर्भधारण और आहार विशेषज्ञ भी शामिल हों।

इतना ही नहीं, महिलाओं को गर्भधारण से पहले गर्भनिरोधकों, उचित आहार और विटामिन की भरपूर मात्रा जानने लिए डॉक्टरों से परामर्श लेना चाहिए।

रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्सटट्रिशन एंड गाइनकालजिस्ट की डॉक्टर राजसिंघम का कहना है कि महिलाओं के लिए मातृत्व और मोटापे से जुड़े जानलेवा खतरे के बारे में जानना जरूरी है। उन्हें इस खतरे को कम करने के लिए परामर्श लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed