फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   women in paris finally allowed to wear trousers

फ्रांस में महिलाओं के पैंट पहनने पर रोक हटी

Tue, 05 Feb 2013 11:07 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 05 Feb 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
women in paris finally allowed to wear trousers

फ्रांस की सरकार ने दो सौ साल पुराने उस प्रतिबंध को खत्म कर दिया है जिसके मुताबिक वहां महिलाओं को पैंट पहनने की मनाही थी।

विज्ञापन


महिला अधिकार मंत्री नजत वालाउद बेल्कासेन ने कहा कि ये प्रतिबंध फ्रांस के अधुनिक मूल्यों और कानूनों के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में 17 नवंबर 1800 को लागू ये कानून व्यवहारिक जीवन में पहले ही निष्प्रभावी हो चुका है।

लेकिन अब फ्रांसीसी सरकार ने इस कानून को औपचारिक तौर पर खत्म कर दिया है। पिछली संसद में इसे लेकर सवाल उठाए गए थे।

क्या था कानून?
इस कानून के अनुसार अगर महिलाएं पुरूषों की तरह कपड़े और पैंट पहनना चाहती हैं तो इसके लिए उन्हें स्थानीय पुलिस की अनुमति लेनी होगी।

हालांकि दशकों से इस कानून पर कोई अमल नहीं हो रहा था, लेकिन औपचारिक तौर पर ये कानून की किताबों में मौजूद था।

वालाउद बेल्कासेन बताती हैं कि मूल रूप से इस कानून का मकसद महिलाओं को कुछ निश्चित नौकरियां करने से रोकना था।

वो कहती हैं कि पुरूषों की तरह कपड़े पहनने से रोकने के इस आदेश का मकसद महिलाओं को कुछ दफ्तरों या पेशों में जाने से रोकना था।

इस कानून में 1892 और 1909 में बदलाव किया गया था और महिलाओं को साइकल का हैंडल या घोड़े की लगाम संभालने की स्थिति में पैंट पहनने की अनुमति दी गई।

फ्रांसीसी क्रांति के दौरान पैरिस की महिलाओं ने पैंट पहनने का अधिकार मांगा था और कामकाजी क्रांतिकारी महिलाओं पैंट पहनने की वजह से खासी चर्चा में रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed