फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   woman copmletes 25 years with donated heart

दान में मिले दिल के सहारे 25 साल

Sat, 27 Oct 2012 03:59 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sat, 27 Oct 2012 03:59 PM IST
विज्ञापन
woman copmletes 25 years with donated heart
ब्रिटेन में पहली बार जिस बच्ची का हृदय प्रत्यारोपित किया गया था, उसकी उम्र अब 25 वर्ष हो गई है।
विज्ञापन


केली डेविडसन-ओली का 25 साल पहले जब संडरलैंड के पास न्यूकैसल्स फ्रीमैन अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन किया गया था तब वो सिर्फ पाँच महीने की थी। अपने इस महान ऑपरेशन के 25 साल पूरे होने के जश्न में ओली ने अस्पताल में आए दुनिया भर के डॉक्टरों से मुलाकात की।

वो उन करीब 30 बच्चों से भी मिलीं जो एक वर्ष से भी कम उम्र के थे और जिनका हृदय प्रत्यारोपित किया गया था। एक दुकान में बतौर सेल्स एडवाइजर काम करने वाली डेविडसन विश्व प्रत्यारोपण कार्यक्रमों में अक्सर भाग लेती हैं और उन्होंने अपना जीवन इसी अभियान को समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन


वो अंग दान करने वाली सूची में ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम जोड़ना चाहती हैं। उनका कहना है, “मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि हृदय प्रत्यारोपण के 25 साल भी स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यारोपण
पिछले 25 सालों के दौरान ब्रिटेन में एक साल से कम उम्र के 112 बच्चों का हृदय प्रत्यारोपण हो चुका है। फ्रीमैन अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर रिचर्ड किर्क कहते हैं कि तमाम जागरूकता अभियान के बावजूद बच्चों के लिए दिल की कमी रहती है। उनका कहना है कि पिछले साल नए अंगों के अभाव में दो बच्चों की मौत हो गई।


उनका ये भी कहना है कि छह बच्चे अस्पताल में नए अंग के इंतजार में बीमार हो गए हैं। अंगदान विभाग के सहायक निदेशक एंथनी क्लार्कसन कहते हैं कि ब्रिटेन में अंग प्रत्यारोपण के इंतजार में हर दिन तीन बच्चों की मौत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed