फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   viral video a man slaped a women in paris

छेड़छाड़ करने वाले ने महिला को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल

Tue, 31 Jul 2018 01:31 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 31 Jul 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
viral video a man slaped a women in paris
viral video
पेरिस में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने और उसे सरेआम थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है।  एक फ्रांसीसी लड़की मारी लागैर ने एक सीसीटीवी वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शख्स पेरिस में एक कैफे के बाहर उन्हें थप्पड़ मार रहा है।
विज्ञापन


ये वीडिया वायरल हो गया है। इसके चलते सार्वजनिक जगहों पर उत्पीड़न का मसला उठ गया है। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए फ्रांस की सरकार स्पॉट जुर्माना लगाने जा रही है। फ्रांस में इसे लेकर क़ानून बनाया जा रहा है जिसके तहत ऐसे मामलों में 7232 से 60266 रुपये जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन


#MeToo अभियान के दौरान ही फ्रांस में भी इस तरह की छेड़छाड़ के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद हुई थी और इसके विरोध में लोग इकट्ठा होना शुरू हुए थे। 22 साल की मारी लागैर ने एक फ्रांसीसी रेडियो पर दिए अपने एक इंटरव्यू में उस घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह पिछले मंगलवार को अपने घर लौट रही थीं। तभी एक शख्स ने उन पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। ऐसा पहली बार नहीं था और न ही ये उस दिन, उस हफ्ते या उस महीने की बात थी। ऐसा कई बार होता है। हर बार लोग बदलते हैं लेकिन हरकत वही होती है।

मारी लागैर ने बताया, ''उस दिन मुझे सहन नहीं हुआ और मैंने गुस्से में कहा शट अप (चुप करो)। मुझे नहीं लगा था कि उसने सुन लिया है। पर वो ये सुनकर इतना गुस्सा हुआ कि उसने मुझ पर एक एश्ट्रे फेंक दी जो बिल्कुल मेरे पास से होकर निकली।''

viral video a man slaped a women in paris
sexual-violence
वीडियो में जैसा दिख रहा है कि वो शख्स मारी लागैर के पास लड़ता हुआ आया और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद भी वो शख्स चिल्लाता रहा।

वह कहती हैं, ''मुझे पता था कि वो शख्स मुझे मारने वाला है। मैं वहां से भाग सकती थीं लेकिन ऐसा करने का सवाल ही नहीं था। मैं न पीछे हटने वाली थी और न ही माफ़ी मांगने वाली थी।'' कैफे में बैठे दूसरे लोगों ने उस शख्स का विरोध किया, इसके बाद वो घर चली गईं। लेकिन उन्होंने तुरंत कैफे वापस लौटने का फ़ैसला किया और चश्मदीदों के बयान लिए। इसके बाद मारी लागैर ने घटना की शिकायत पुलिस से की।

कैफे के मालिक ने मारी को घटना का सीसीटीवी फुटेज दिया। इन तस्वीरों को अब तक दस लाख बार देखा जा सकता है। मारी लागैर ने फेसबुक पर लिखा, "हर महिला के साथ कुछ ना कुछ ऐसा होता है। अब वक्त है कि इसे ना कहा जाए। मैं चुप नहीं रह सकती थी और हमें चुप रहना भी नहीं चाहिए।"

एक मंत्री ने ला पेरिसन अखबार को बताया कि सार्वजनिक जगहों पर छेड़छाड़ के खिलाफ एक नया क़ानून लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई महिलाओं ने सड़कों पर छोड़छाड़ होने की शिकायत की है। उन महिलाओं ने घटना के चश्मदीदों से सामने आकर मदद करने को भी कहा है।

मारी लागैर के मामले में यौन उत्पीड़न और हथियारबंद हिंसा के तहत जांच शुरू की गई है। हालांकि, मारी पर हमला करने वाले शख्स को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।
जब कोई छेड़े तो क्या करें?

सार्वजनिक जगह पर अगर आपके साथ छेड़छाड़ होती है तो आप नीचे दी गई सलाह पर अमल कर सकती हैं।

अगर आप असुरक्षित महसूस कर रही हैं तो, छेड़छाड़ करने वाले को नज़रअंदाज़ करें और किसी सुरक्षित स्थान जैसे दुकान या रेंस्टोरेंट में चली जाएं।
अगर आपकी सुरक्षा को कोई ख़तरा नहीं है तो सामने वाले को शांति और हिम्मत से जवाब दें। लेकिन माफ़ी बिल्कुल ना मांगे।
हो सके तो आस-पास से गुज़र रहे लोगों की मदद लें।
आपको छेड़छाड़ करने वाले की बेइज़्ज़ती करने से बचना चाहिए। नहीं तो वो आप पर हमला कर सकता है।
वो शख्स अगर आपका पीछा करने लगता है तो आपको तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed