फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Villages in Spain are for sale on penny

यहां गांव बिक रहे हैं कौड़ियों के भाव

Sat, 15 Mar 2014 12:48 PM IST
Updated Sat, 15 Mar 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
Villages in Spain are for sale on penny

स्पेन के नागरिक काम की तलाश में गांवों से निकल कर शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। पीछे 3,000 गांव सुनसान छूट गए हैं। वीरान पड़ चुके इन गांवों को फिर से बसाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


इसके लिए समंदर पार से आए विदेशियों को पूरे का पूरा गांव कौड़यों के भाव बेचा जा रहा है। स्पेन की कई बस्तियां वीरान पड़ चुकी है। इनमें से कुछ तो सदियों पुरानी हैं।
विज्ञापन


लेकिन खास बात यह है कि इन बस्तियों को आप खरीद सकते हैं, वह भी कौड़ियों के भाव। बारका एक गांव है जो 15वीं शताब्दी का बताया जाता है। यहां यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पैसों की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज़रूरत है तो बस एक ऐसे भावी मालिक की जिसके पास 12 ढहते पत्थर के बने मकानों को संरक्षित करने की कोई व्यवहारिक योजना हो।

अब कोई नहीं आता इन गांवों की ओर

Villages in Spain are for sale on penny

पेना वेल्ला दूसरा गांव है जहां के पांच पत्थर मकान केवल 62,000 यूरो (52,000 पाउंड) में बिक रहे हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार स्पेन की राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान का अनुमान है कि देश भर में ऐसी करीब 2,900 बस्तियाँ हैं जो बिल्कुल वीरान पड़ी हुई हैं।

इनमें से करीब आधी बस्तियां देश के उत्तर-पूर्वी इलाके गलिसिया और अशटूरियस में स्थित हैं। ग्लिसिया और अश टूरियस के अधिकांश गांव में सन्नाटा पसरा है। गली-नुक्कड़ वीरान पड़े हैं।

बरसों पहले यहां के बाशिंदों ने रोजगार के लिए बड़े शहरों का रुख कर लिया। कुछ लोगों ने खेती के लिए अच्छी जमीन की तलाश में अपना पुश्तैनी गांव छोड़ दिया।

कर्ज के चलते छूटे पुश्तैनी गांव

Villages in Spain are for sale on penny

कई ग्रामीणों को मौजूदा आर्थिक संकट के कारण भी मजबूरन अपनी जमीन-जायदाद बेचनी पड़ी। स्थानीय एस्टेट एजेंट का कहना है, "खाली पड़ी ये बस्तियां विदेशी खरीदारों के बीच खासी लोकप्रिय हो रही हैं।

ब्रिटेन, नार्वे, अमरीका, जर्मनी, रूस और यहां तक कि मैक्सिको से आए लोगों ने इन मध्यकालीन संपत्तियों को ख़रीदने के लिए यहां कतार लगा रखी है।"कर्ज के बोझ तले दबा स्पेन दो साल से चल रही मंदी से उबरने की कोशिश में है। कारोबार में उसका आत्मविश्वास अब बढ़ने लगा है।

इसके बावजूद देश में बेरोज़गारी 26 फ़ीसदी है। इसके अलावा आर्थिक विकास दर के कम होने की भी आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed