फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Vijay Mallya arrested in London in Money Laundering case

मनी लांड्रिंग: माल्या गिरफ्तार, साढ़े छह करोड़ रुपये के मुचलके पर मिली जमानत

Tue, 03 Oct 2017 09:02 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
टीम डिजिटल,अमर उजाला Updated Tue, 03 Oct 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya arrested in London in Money Laundering case
विजय माल्या किंगफिशर की मॉडल्स के साथ

भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या को मंगलवार को मनी लांड्रिंग के एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर इस मामले में माल्या को बाद में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट से छह लाख 50 हजार पौंड  (लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये) के मुचलके पर जमानत भी मिल गई।

विज्ञापन


यह जानकारी क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने दी है जो माल्या के खिलाफ दर्ज मामले में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

इससे पहले 61 वर्षीय माल्या को प्रत्यर्पण के मामले में इस साल अप्रैल में भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में भी वह जमानत पर है। स्टेट बैंक सहित भारत के विभिन्न बैंकों से उसकी बंद हो चुकी एयरलाइन कंपनी किंगफिशर ने 9000 करोड़ रुपये का लोन लिया जिसे उसने वापस नहीं किया।
विज्ञापन


पिछले साल मार्च में देश छोड़कर भाग चुके माल्या को बैंकों से लोन लेकर उसे आपराधिक गतिविधियों के जरिए विदेश भेजने (मनी लांड्रिंग) के मामले में अदालती कार्रवाई का सामना करने के लिए वापस भारत लाना जरूरी है। इसके मद्देनजर उसके खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू की गई है। इस मामले की सुनवाई 4 दिसंबर से शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed