फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   viagra patent expire

'सेक्स क्रांति' लाने वाली वायाग्रा अब कोई भी बनाएगा, कहीं भी बेचेगा

Fri, 21 Jun 2013 05:47 PM IST
Updated Fri, 21 Jun 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
viagra patent expire

दुनिया में सेक्स क्रांति लाने वाली गोली वायाग्रा पर से फाइजर कंपनी का पेटेंट आज से समाप्त हो जाएगा। इसके बाद यह गोली कोई भी बना करा दुनिया के किसी भी कोने में बेच सकेगा।

विज्ञापन


नीले रंग की इस नन्ही सी गोली को 15 साल पहले बाज़ार में उतारा गया था। मूलतः दिल की बीमारी के लिए खोजी जा रही इस गोली के साइड इफेक्ट्स ने साइड इफेक्ट्स को ही इस गोली को मुख्य उद्देश्य बना दिया। प्रयोगों के दौरान यह पाया गया कि यह दवा पुरुष गुप्तांग में शिथिलता को दूर करती है।
विज्ञापन


'सुखद दुर्घटना'
दरअसल फ़ाइज़र एक ऐसी दवा ईजाद करना चाहती थी जिसके द्वारा एक बीमारी के चलते दिल की सख्त हो चुकी नसों को शिथिल किया जा सके।

दवा के मनुष्यों पर परीक्षण के दौरान फ़ाइज़र को नाउम्मीदी ही हाथ लगी। फ़ाइज़र इस परियोजना को बंद करने ही वाली थी कि परीक्षण में साथ दे रहे लोगों ने इस दवा के साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया भर में बुजुर्ग पुरुषों के बीच यह गोली बेहद लोकप्रिय साबित हुई। लेकिन इसके खरीददारों में युवा पुरुषों की भी कमी नहीं थी। अपने शुरूआती दस सालों में फ़ाइज़र की इस दवा ने 30 करोड़ पुरुषों की मदद की। यह गोली के ज़रिए ली जाने वाली अपने किस्म की दुनिया में पहली दवा थी।

ऐसे और भी
वैसे दुनिया के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ था जब कोई दवा किसी और काम के लिए ईजाद की गई हो व बाद में वो किसी और काम के लिए इस्तेमाल में लाई जाने लगी हो।


वायाग्रा की तरह ही अस्थमा के इलाज में सूंघने वाली एक दवा वेंटोलिन समय पूर्व प्रसव को रोकने के लिए भी काम में लाई जाती है। इसी तरह से बीते ज़माने के एक ज़हर आर्सेनिक को ल्यूकेमिया जैसी घातक बीमारी के इलाज के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed