फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   vegetable food in france school

फ्रांस के स्कूलों में अब मिलेगा शाकाहारी खाना, शुरू हुई मुहिम

Sat, 22 Aug 2015 02:06 PM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
vegetable food in france school

फ्रांस के एक सांसद स्कूलों में शाकाहारी भोजन की शुरू करने की हिमायत कर रहे हैं ताकि जिन छात्रों के धर्म में पोर्क खाने की मनाही है, उन्हें सहूलियत हो सके। ईव ज़ैगो ने Change।org वेबसाइट पर सभी स्कूलों में विकल्प के तौर पर शाकाहारी भोजन रखने को अनिवार्य बनाने की एक मुहिम शुरू की है। अभी तक उनकी इस अपील को 73,000 लोगों का समर्थन मिल चुका है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते ही पूर्वी फ्रांस के एक स्कूल में पोर्क से बने व्यंजनों पर प्रतिबंध लगाने के बाद उन्होंने ये मुहिम शुरू की है। इससे पहले Change।org पर ही शालों सु सोन शहर के मेयर ने अपना अभियान चलाया था जिसमें उन्होंने फ्रांस के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दोहराया था। उनके इस अभियान को 2,750 लोगों का समर्थन मिला। मेयर जील प्लात्रे ने लिखा, "फ्रांस के हर कोने से और हर पृष्ठभूमि, आस्था और व्यवसाय के फ्रांसीसी लोगों ने इस अभियान के समर्थन और प्रोत्साहन के लिए संदेश भेजे हैं।"

विज्ञापन

75,000 लोगों का समर्थन मिल गया

vegetable food in france school

डीजॉं शहर की एक अदालत ने पिछले हफ़्ते ही मेयर प्लात्रे के पोर्क को प्रतिबंधित करने के अभियान के खिलाफ़ दायर एक याचिका को खारिज कर दिया था। सांसद ज़ैगो ने कहा कि अगर उनकी इस अपील को 75,000 लोगों का समर्थन मिल गया तो वे इस सिलसिले में एक कानून बनाने का प्रस्ताव रखेंगे।

फ्रांस यूरोप में यहूदियों की सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश भी है जबकि वहां रहने वाले मुसलानों की आबादी 50 लाख के आसपास है। रेडिकल पार्टी के सांसद ज़ैगो ने कहा कि स्कूल में भोजन की समस्या का एक धर्मनिरपेक्ष हल निकाला जा सकता है। बहरहाल, इन अपीलों से कुछ हलकों में धर्मनिरपेक्षता पर बहस भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed