फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   van gough sunflowers painting

सूरजमुखी के फूलों का दूसरे विश्वयुद्ध से रिश्ता

Fri, 06 Sep 2013 08:10 AM IST
Updated Fri, 06 Sep 2013 08:10 AM IST
विज्ञापन
van gough sunflowers painting

19वीं सदी के महान चित्रकार विन्सेंट वैन गॉग की गायब 'सनफ़्लावर पेंटिग' की दुर्लभ तस्वीर मिली है। इसे पहली बार प्रदर्शन के लिए रखा गया है।

विज्ञापन


इस तस्वीर से पता चलता है कि वैन गॉग अपने काम को किस तरीक़े से प्रस्तुत करना चाहते थे।

साल 1888 में वैन गॉग ने ये पेंटिंग बनाई थी। लेकिन साल 1945 में जापान में ये नष्ट हो गई थी।

इस पेंटिंग की एक तस्वीर एक जापानी संग्रहालय के पुराने आर्काइव से मिला है, इससे पता चलता है कि वैन गॉग चाहते थे कि उनकी पेंटिंग को नारंगी रंग के फ़्रेम में प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन


दूसरा विश्वयुद्ध

वैन गॉग की तस्वीरों के विशेषज्ञ मार्टिन बेली कहते हैं, "वह नारंगी रंग के फ़्रेम को कलाकृति के अभिन्न हिस्से के रूप में देखते थे।"

इस पेंटिंग को 'वाज़ विद फ़ाइव सनफ्लॉवर्स' के रूप में भी जाना जाता है। जिसमें एक गुलदान में सूरजमुखी के पाँच फूल गहरी नीली पृष्ठभूमि में दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


sunflowers painting ये पेंटिंग एक जापानी संग्रहकर्ता को बेची गई थी और जहाज़ से साल 1920 में जापान भेजी गई थी।

लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान ओसाका पर अमेरिकी हमले में लगी आग से ये नष्ट हो गई थी।

एक कला अख़बार के संवाददाता और प्रबंधक मार्टिन बेली को यह तस्वीर अपनी पुस्तक 'द सन फ्लॉवर्स आर माइन: द स्टोरी ऑफ़ वैन गॉग्स मास्टरपीस' के लिए शोध के दौरान मिली।


ये किताब वैन गॉग की श्रेष्ठ कृतियों की कहानी कहती है।

सूरजमुखी के फूल

मार्टिन बताते हैं, "मैंने वैन गॉग के उन पत्रों को खोजा, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वे जब सन फ्लॉवर्स की पेंटिंग बना रहे थे तो इसे नारंगी रंग के फ़्रेम में रखना चाहते थे। जो कभी नहीं देखा गया।"

कला विशेषज्ञ मार्टिन मानते हैं कि वैन गॉग का अपनी पेंटिग्स को नारंगी रंग के फ़्रेम में रखने का विचार बहुत अपने समय में बहुत क्रांतिकारी था।

पेंटिंग और फ़्रेम

वह आगे कहते हैं, "इससे वैन गॉग की कल्पनाशीलता और विशिष्ट योग्यता का पता चलता है। परंपरागत रूप से पेंटिग्स को सुनहरे फ़्रेम में रखा जाता था और आधुनिक पेंटिंग्स को कभी-कभी सादे सफ़ेद फ़्रेम में रखा जाता है।"

सन फ्लॉवर सीरीज़ की एक पेंटिंग साल 1987 में ढाई करोड़ पाउंड में बिकी थी, जिसने उस समय दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed