{"_id":"5ac3054c4f1c1bd8618b518c","slug":"us-president-donald-trump-invited-the-russian-leader-vladimir-putin-to-the-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका और रूस के बीच पनप रहे नए रिश्ते, ट्रंप ने पुतिन को दिया व्हाइट हाउस आने का न्यौता","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
अमेरिका और रूस के बीच पनप रहे नए रिश्ते, ट्रंप ने पुतिन को दिया व्हाइट हाउस आने का न्यौता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और रूस के बीच नए रिश्तों के दरवाजे खुलने के संकेत मिल रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के सहयोगी ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को व्हाइट हाउस आने का न्यौता दिया है।
विज्ञापन
पुतिन के सहयोगी ने बताया कि यह न्यौता पिछले महीने ट्रंप से फोन पर हुई बातचीत के दौरान मिला। हालांकि दोनों देशों ने इस यात्रा के लिए अभी तक कोई तैयारी नहीं की है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि ट्रंप और पुतिन के बीच 20 मार्च को टेलीफोन पर बात हुई थी जिसमें ट्रंप ने पुतिन को चुनावों में जीत के लिेए बधाई दी थी। इस बातचीत पर व्हाइट हाउस ने कहा था कि दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच कई मुद्दों पर बात हुई और ट्रंप ने पुतिन को अमेरिका आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन
पुतिन के सहयोगी युरी उसाकोव बताया कि अभी सरकार ने पास पुतिन की इस यात्रा की तैयारी के लिए समय नहीं है। हालांकि व्हाइट हाउस की सचिव सारा सेंडर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि ट्रंप ने पुतिन को न्यौता भेजा है।