{"_id":"313775e31c28ab147555ae4ed735b5d8","slug":"unique-method-to-stop-people-to-uriante-at-public-places-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक जगहों पर करते हैं मूत्रत्याग तो हो जाएं सावधान","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
सार्वजनिक जगहों पर करते हैं मूत्रत्याग तो हो जाएं सावधान
Updated Mon, 05 Oct 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के हैम्बर्ग में स्थित सैंट पाउली इलाके में लोगों को सार्वजनिक जगहों पर पेसाब करने से रोकने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया। पहले तो प्रशासन ने इस तरह से सार्वजनिक स्थलों पर पेसाब करने वालों पर जुर्माना लगाया लेकिन उसका कुछ खास असर नही पड़ा।
विज्ञापन
उसके बाद उसने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में जाकर आप कहीं पेसाब करने से पहले एक बार सोचेंगे जरूर। दरअसल, सैंट पाउली का इलाका बेहद व्यस्तम इलाकों में से एक हैं। रोजाना हजारों की संख्या में लोग वहां से गुजरते हैं लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जो सार्वजनिक जगहों पर ही पेसाब करते हैं।
विज्ञापन
इससे आस पास गंदगी तो फैलती हैं दूसरे लोगों को भी उन रास्तों से होकर गुजरने में शर्म आती है। सबसे ज्यादा परेशानी तो महिलाओं को होती है। ऐसे जगहों से वह गुजरने में कतराती हैं क्योंकिं वहां से दुर्गंध भी काफी आती है।
विज्ञापन
दीवारों पर कुछ ऐसा लगाया
इसका उपाय यह निकाला गया कि कुछ ऐसा किया जाए जिससे लोग खुद ही उस चीज को महसूस करें। इसके लिए सबसे पहले उन जगहों का चुनाव किया गया जहां लोग पेसाब किया करते थे। उसके बाद उन जगहों पर एक सॉल्वेंट लगा दिया जिससे उस पर पड़ने वाला पानी तुरंत रिफ्लेक्ट हो जाता है।
इसका मतलब यह हुआ कि जब आप उस दिवारों पर पेसाब करेंगे जहां उस सॉल्वेंट को लगाया गया है तो वह उल्टा आपके उपर ही गिरेगा। इस नये प्रयोग का असर यह हुआ कि लोगों ने खुद-ब-खुद उन जगहों पर पेसाब करना बंद कर दिया। देखें वीडियो
इसका मतलब यह हुआ कि जब आप उस दिवारों पर पेसाब करेंगे जहां उस सॉल्वेंट को लगाया गया है तो वह उल्टा आपके उपर ही गिरेगा। इस नये प्रयोग का असर यह हुआ कि लोगों ने खुद-ब-खुद उन जगहों पर पेसाब करना बंद कर दिया। देखें वीडियो