फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   underwear protest for russian drivers

गाड़ी धीमी करवाने के लिए कम कपड़े!

Fri, 16 Aug 2013 01:12 PM IST
Updated Fri, 16 Aug 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
underwear protest for russian drivers

रूस के पश्चिमी इलाक़े निज़्हनी नोवगोरोद में बेहद कम कपड़ों में महिलाएं सड़क किनारे हाथ में गति सीमा का बोर्ड लेकर खड़ी हो रही हैं।

विज्ञापन


तेज़ रफ़्तार गाड़ियों की गति धीमी करवाने के लिए तरह-तरह के तरीक़े अपनाए जाते हैं। लेकिन रूस में यह तरीक़ा केवल इसलिए अपनाया जा रहा है ताकि ड्राइवर उन्हें देखने के लिए गाड़ी धीमी कर लें। यह तरीक़ा कारगर साबित होता भी लग रहा है। सरकारी चैनल 'वन टीवी' ने यह ख़बर दी है।

चैनल की ख़बर में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इसके पीछे कौन है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यह ट्रैफ़िक पुलिस के सहयोग से हो रहा है।

रूस में गाड़ी चालक हाइवे पर चलने के नियमों के प्रति गंभीर नहीं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि केवल कम कपड़े वाली लड़कियां ही उनकी गाड़ी की गति धीमी कर सकती हैं।
विज्ञापन


एक स्थानीय महिला ने 'वन टीवी' से कहा, "हो सकता है कि मुझे सड़क पार करने के लिए अपने कपड़े उतारने पड़ें क्योंकि ड्राइवर आपके लिए गाड़ी रोकते नहीं हैं।"

नई बात नहीं

रूस में सार्वजनिक स्थलों पर बहुत कम कपड़ों में महिलाओं का दिखना कोई नई बात नहीं है।

जून में फ़ैशन डिज़ायनर डोमिनिको डॉल्से और स्तेफ़ानो गबाना को कर चोरी के लिए हुई क़ैद की सज़ा का विरोध करने के लिए तीन लड़कियां डिज़ायनर अंडरवियर में मॉस्को में इटली के दूतावास के बाहर खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी आलोचकों का कहना था कि यह फ़ैशन से जुड़ा विरोध प्रदर्शन मीडिया का ध्यान भटकाने के लिए था।

यह प्रदर्शन व्लादिमीर पुतिन के शासन का विरोध करने के लिए जेल भेजे गए बड़े व्यापारी मिखाइल खोदोरकोव्सकी के 50वें जन्मदिन पर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed