फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   UK woman loses vision after mosquito bites

सावधान मच्छर के काटने से जा सकती है आंखों की रोशनी

Mon, 10 Aug 2015 09:15 AM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
UK woman loses vision after mosquito bites

एक अनोखे मामले में यह बात सामने आई है कि मच्छर के काटने से एक महिला की आंखों की रोशनी चली गई है। भारतीय मूल के एक डॉक्टर ने बताया कि एक 69 साल की महिला पहले चिकनगुनिया बुखार से पीड़ित हुई। बाद में उसकी आंखों की रोशनी चली गई। एक नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई हैं कि मच्छर के काटने से फैले वायरस से महिला के आंखों की रोशनी गई।

विज्ञापन


ब्रिटेन में डॉक्टर अभिजीत मोहिते ने बताया कि चिकनगुनिया के संक्रमण से बाद में हुए यह मामला बिगड़ गया और महिला ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी। डॉक्टर मोहिते ने बताया कि चिकनगुनिया जैसे मामलों में जल्द से जल्द लोगों को अपना इलाज करवा लेना चाहिए। कई बार देर से इलाज करवाने के चलते ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिस महिला की आंखों की रोशनी गई है उसने जुलाई 2014 में कैरेबियन आइसलैंड ऑफ ग्रेनाडा की यात्रा की थी।
विज्ञापन

किसी भी महिला के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था

UK woman loses vision after mosquito bites

इस दौरान उसको मच्छरों ने काट लिया था। इसके बाद ही उसकी तबियत खराब रहने लगी। कभी पैरों में दर्द होता तो कभी तेज बुखार हो जाता। इसके बाद अगस्त में महिला ब्रिटेन अपने घर वापस लौटी।

तब से उसको अपनी दायीं आंख में कुछ समस्या आने लगी। डॉ. मोहिते ने बताया कि उस महिला को अपनी दायीं आंख से देखने में समस्या आने लगी जैसा कि उसने हम लोगों को बताया।

वह सिर्फ एक बार हमें दिखाने आई थी और दिखाने के ठीक तीन हफ्ते बाद फिर वो ग्रेनाडा से वापस लौटी थी। वहां से वापस लौटने के बाद जब हमने जांच की तो उसके खून की जांच से पता चला कि उसको चिकनगुनिया है। पर डॉक्‍टर तब तक यह नहीं पता लगा सके कि उसकी आंख की रोशनी जाने की क्या वजह है। डॉक्टर मोहिते ने बताया कि ब्रिटेन में किसी भी महिला के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed